टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक का सफर तय करने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब दुनिया में नहीं हैं। उनके प्रशंसकों और करीबियों के लिए उनका निधन किसी सदमे से कम नहीं है। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत पिछले कई दिनों से तनाव से जूझ रहे थे और कई महीने से डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहे थे। भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के दबाव के वजह से आज के समय में हर तीसरा आदमी डिप्रेशन से जुझ रहा है। डिप्रेशन को ट्रिगर करने में हमारी डाइट भी अहम भूमिका निभाती है। कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि आहार और पोषण का हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ता है। कुछ फूड्स ऐसे भी हैं, जो डिप्रेशन लेवल को काफी बढ़ा देते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जिसे डिप्रेशन के मरीजों को भूलकर भी नहीं सेवन करना चाहिए।