Sunny Leone Net Worth 2022: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी ने बहुत कम समय में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना ली है। सनी लियोनी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सनी लियोनी ने इंडस्ट्री में कई फिल्मों में काम किया। इसके साथ ही सनी लियोनी फिल्मों में अपने आइटम नंबर के लिए मशहूर हैं। उनके गाने पार्टियों की शान होते हैं। सनी लियोनी के डांस मूव और खूबसूरती के लोग कायल हैं। बच्चों से लेकर बड़ों में सनी लियोनी की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। फिल्मों के अलावा सनी लियोनी एमटीवी के मशहूर रिएलिटी शो रोडीज में भी नजर आ चुकी हैं। कई टीवी शो में बतौर गेस्ट सनी लियोनी की मौजूदगी रही। पिछले दिनों उनकी वेब सीरीज 'अनामिका' रिलीज हुई। अनामिका में सनी लियोनी एक्शन मोड में नजर आईं। अपने करियर के साथ ही सनी लियोनी निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। सनी के तीन बच्चे हैं, जिनके साथ वह अपने पति संग रहती हैं। सनी लियोनी के पास काम की कमी नहीं है। वह एक्टिंग, डांसिंग और शो के जरिए करोड़ों रुपये की कमाई कर रही हैं। चलिए जानते हैं सनी लियोनी की नेटवर्थ, घर, कार कलेक्शन और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।