शिवांगी चंद्रवंशी
गर्मियों की तेज धूप सिर्फ इन्सानों को ही नहीं, बल्कि पेड़-पौधों को भी प्रभावित करती है। इस मौसम में पत्तियां मुरझा जाती हैं और रंग-बिरंगे फूल कम दिखते हैं, जिससे बगिया का सौंदर्य फीका पड़ जाता है। लेकिन नियमित सिंचाई, छायादार स्थानों की योजना और फूलों के सही पौधों के चयन से बगिया में ताजगी तथा सुंदरता बनाए रखी जा सकती है, जिससे तपती गर्मी में भी आपकी बगिया खिली-खिली और रंगों से भरी नजर आएगी।
सूरजमुखी
कह सकते हैं कि इस समय भारत में सूरजमुखी फूल ट्रेंड में है। महिलाओं को यह विशेष रूप से भा रहा है, जिन्हें वे लिविंग रूम से लेकर बेड रूम में सजा रही हैं। ऐसे में आप चाहें तो सूरजमुखी का पौधा अपनी बगिया में लगा सकती हैं। यह न सिर्फ आपके गार्डन की शोभा बढ़ाएगा, बल्कि घर के वातावरण को भी स्वच्छ रखेगा। वैसे तो आप इसे किसी भी महीने में लगा सकती हैं, लेकिन मई-जून की धूप से यह पौधा जल्दी पनपता है।