फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Kapoor Weight Loss: राम कपूर ने कैसे घटाया 55 किलो वजन, जानिए उनका डाइट प्लान

Sat, 21 Jun 2025 05:49 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Ram Kapoor Weight Loss: राम कपूर का गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर कहा जाने लगा कि उन्होंने वजन कम करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है लेकिन 51 साल के अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने नेचुरल तरीके से 55 किलो वजन घटाया है, वो भी तीन साधारण डाइट नियमों को अपनाकर।
विज्ञापन
1 of 5
राम कपूर ने घटाया वजन - फोटो : Instagram/iamramkapoor
Ram Kapoor Weight Loss: कभी टीवी और फिल्मों के सबसे भारी-भरकम कलाकारों में गिने जाने वाले राम कपूर ने आज एक दमदार और हैरान करने वाला ट्रांसफॉर्मेशन कर दिखाया है। राम कपूर ने 18 महीनों में 55 किलो वजन कम किया। उनका गजब का ट्रांसफॉर्मेशन देखकर कहा जाने लगा कि उन्होंने वजन कम करने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है लेकिन 51 साल के अभिनेता ने खुलासा किया कि उन्होंने नेचुरल तरीके से 55 किलो वजन घटाया है, वो भी तीन साधारण डाइट नियमों को अपनाकर।

राम कपूर ने सिर्फ वजन ही नहीं कम किया, बल्कि अपनी लाइफस्टाइल भी बदली। साल 2017 में राम कपूर ने खुद को फिट करने की ठानी थी। वजन कम करने के लिए उन्होंने कोई शॉर्टकट नहीं अपनाया, बल्कि इंटरमिटेंट फास्टिंग और स्ट्रिक्ट वर्कआउट रूटीन को अपनाया। अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो राम कपूर को अपना आइडल बना सकते हैं। आइए जानते है कि राम कपूर ने कैसे 55 किलो वजन कम किया और इसके लिए उनके डाइट प्लान में क्या खास था।
विज्ञापन

2 of 5
राम कपूर ने घटाया वजन - फोटो : Instagram/iamramkapoor
 राम कपूर ने अपने ये तीन साधारण नियम

वजन कम करने के लिए राम कपूर ने इंटरमिटेंट फास्टिंग रूटीन को अपनाया। इसके लिए उन्होंने तीन नियमों को अपने जीवनशैली में शामिल किया।

पहला, पूरे दिन में दो बार ही भोजन करना, जिसमें सुबह 10.30 और शाम 6.30 पर ही वह आहार लेते रहे।
दूसरा, स्नैक्स को अपनी दिनचर्या से बाहर किया
तीसरा, रात में 6.30 के बाद कुछ भी न खाना

इस तरह के राम कपूर ने 16.8 फास्टिंग पैटर्न को अपनाया और 16 घंटे बिना कुछ खाए, सिर्फ पानी और ब्लैक काॅफी या ग्रीन टी के सहारे वजन घटाया। राम कपूर ने कहा कि फास्टिंग से उन्हें न सिर्फ वज़न घटाने में मदद मिली, बल्कि मानसिक स्पष्टता भी बढ़ी।
विज्ञापन

3 of 5
राम कपूर ने घटाया वजन - फोटो : Instagram/iamramkapoor
राम कपूर का डाइट प्लान

राम कपूर सुबह 10.30 तक अपना आहार लेते हैं। जिसमें वह अंडे का सफेद भाग, ग्रिल्ड चिकन या टोफू और लो कार्ब सब्जियों का सेवन करते हैं। 

शाम को 6.30 पर राम अपनी डिनर कर लेते हैं। डिनर में हरी सब्जियां और प्रोटीन के लिए पनीर, मछली या अंडा खाते हैं। इसके साथ ही लो फैट दही या सूप का सेवन करते हैं और कार्ब्स व शक्कर के सेवन से बचते हैं। 

सुबह और शाम के खाने के बीच वह कोई भी मील या स्नैक्स नहीं लेते हैं। बल्कि भूख लगने या जरूरत होने पर पानी, काॅफी, ग्रीन टी ही पीते हैं।

4 of 5
राम कपूर ने घटाया वजन - फोटो : Instagram/iamramkapoor
राम कपूर ने क्या-क्या छोड़ा

राम कपूर अपनी अपनी डाइट से शक्कर को बिल्कुल बाहर कर दिया। साथ ही उन्होंने फ्राइ फूड,  प्रोसेस्ड आइटम्स या एल्कोहल का सेवन पर भी परहेज किया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राम कपूर ने घटाया वजन - फोटो : Instagram/iamramkapoor
राम कपूर का फिटनेस प्लान 

राम कपूर स्ट्रिक्ट डाइट के साथ ही हफ्ते में पांच दिन वर्कआउट करते हैं। उनके वर्कआउट रूटीन में कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल है। इसके अलावा वह योग और स्ट्रेचिंग भी करते हैं। साथ ही अच्छी नींद और हाइड्रेशन को हमेशा प्राथमिकता देते हैं। 

अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं तो राम कपूर के इस मैजिकल ट्रांसफोर्मेशन से टिप्स ले सकते हैं। उनके अनुशासन को अपने जीवन में शामिल करें। ट्रांसफॉर्मेशन में समय लगता है, लेकिन यह संभव है इसका भरोसा रखते हुए छोटे-छोटे प्रयास करते रहें। यही प्रयास कड़े बदलावों से बड़ा परिणाम दे सकते हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें