फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Care: गर्मियों में घर से बाहर निकलते वक्त बैग में जरूर रखें ये सामान, वरना होगी बड़ी परेशानी

Fri, 02 Jun 2023 05:17 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकल रहे हैं तो अपने बैग में इन सामानों को जरूर रखें। 
विज्ञापन
1 of 5
Summer essentials - फोटो : अमर उजाला
Summer Care: भले ही हाल ही में कुछ दिनों से बारिश का मौसम होने की वजह से गर्मी में काफी राहत मिली है। पर, मौसम विभाग की मानें तो अब मौसम करवट बदलने वाला है। अब तेज धूप लोगों को परेशान करेगी। इतना ही नहीं दोपहर के समय चलने वाली लू लोगों को घर से बाहर जाने से रोकेगी। जून के महीने में चलने वाली लू से कई तरह की परेशानियां सामने आने लगती हैं। लू की वजह से अक्सर लोगों को डिहाइड्रेशन, हीट स्ट्रोक जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

जो लोग वर्क फ्रॉम होम पर रहते हैं, उनके लिए तो सही है, पर जो लोग अपने काम की वजह से घर से बाहर निकलते हैं, उनको अपनी सेहत का खास ध्यान देना पड़ता है। गर्मी के इस मौसम में अपनी हेल्थ का खास ध्यान देना पड़ता है। ऐसे में जब भी घर से बाहर निकलें, तो आपके बैग में कुछ चीजें जरूर होनी चाहिए। आज के लेख में हम आपको इन्ही चीजों के बारे में बताएंगे, ताकि आपको तेज धूप की वजह से परेशानी ना झेलनी पड़े।
विज्ञापन

2 of 5
water bottle - फोटो : istock
पानी की बोतल 

अगर आप घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने बैग में पानी की बोतल रखना कतई ना भूलें। बाहर की टंकियों का पानी पीने से बेहतर है कि आपके पास अपना पानी होना चाहिए। अगर आप घर से बाहर निकलें को थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें ताकि आपका शरीर हाइड्रेट रहे। 
विज्ञापन

3 of 5
oily skin - फोटो : istock
वाइप्स

गर्मी में बाहर निकलने के बाद चेहरा पसीने से भीग जाता है। ऐसे में आप बार-बार सूखे रुमाल से चेहरे को साफ करते हैं। अगर आपके बैग में वाइप्स होंगी तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इन वाइप्स का पीएच (pH) स्किन के अनुकूल होता है। ये चेहरे को ठंडक पहुंचाता है। जिससे आपको राहत मिलेगी। 

4 of 5
sunscreen
सनस्क्रीन

गर्मी के मौसम में सनस्क्रीन सबसे जरूरी सामान है। घर से निकलते वक्त तो इसका इस्तेमाल करें ही बल्कि बाहर निकलने के बाद थोड़ी-थोड़ी देर में सनस्क्रीन जरूर लगाएं। ये आपको सूरज की हानिकारिक किरणों से बचाने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
water - फोटो : istock
ग्लूकोज

घर से बाहर निकलते वक्त इसे जरूर अपने साथ रखें। कई बार गर्मी की वजह से तबियत बिगड़ जाती है। अगर आपके पास ग्लूकोज होगा तो आप इसे तुरंत पीकर अपनी तबियत ठीक कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें