सही खान पान के होंगे फायदे
- फोटो : pixa
शुगर डिटॉक्स का फायदा
इस प्रक्रिया का कोई एक नियम नहीं है लेकिन आप अपने वजन, जीवनशैली और शारीरिक स्थितियों के हिसाब से इसे लागू कर सकते हैं। उदाहरण के लिए एक सामान्य वजन, कद-काठी और स्वास्थ्य वाला व्यक्ति, दिनभर में संतुलित भोजन के साथ फिजिकली एक्टिव भी रहता है तो उसे शुगर डिटॉक्स की जरूरत नहीं है। वह अपने इसी रूटीन के साथ स्वस्थ रह सकता है और कभी कभार संतुलित मात्रा में जंक फूड, मिठाई, चॉकलेट आदि भी खा सकता है। लेकिन यदि कोई व्यक्ति डायबिटीज, प्री-डायबिटीज, हाई-ब्लडप्रेशर, मोटापा या अन्य किसी समस्या से ग्रसित है तो शुगर डिटॉक्स आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इससे ब्लड शुगर को कंट्रोल करने, वजन को संतुलित रखने और कई सारी बीमारियों से बचाव करने की क्षमता कई गुना बढ़ सकती है। इतना ही नहीं आपकी इम्युनिटी भी इससे स्ट्रांग बन सकती है और पहले की तुलना में आपको जोड़ों में तकलीफ, त्वचा संबंधी संक्रमण आदि की आशंका भी काफी कम हो सकती है।