Goddess Durga Names For Baby Girl: धार्मिक महत्व के मुताबिक, साल के सबसे पावन दिन जारी हैं। नवरात्रि माता दुर्गा से जुड़ा खास पर्व है। नौ दिनों के इस पर्व में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। नवरात्रि में लोग उपवास रखते हैं। इसके अलावा नवरात्रि में कन्या पूजन का भी विशेष महत्व है। कन्याओं को माता दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। जिस तरह मूर्ति को ईश्वर मानकर पूजा करते हैं, उसी तरह कन्याओं को भी माता दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि के दिनों में नवदुर्गा कन्या के रूप में घर पर आती हैं और अपना आशीर्वाद देकर अपने व्रत को पूर्ण करती हैं। इसलिए कई भारतीय परिवारों में बेटी को जन्म को कन्या के रूप में माता के आगमन का संकेत माना जाता है। अगर आपके घर भी कन्या का जन्म हुआ है और आप अपनी बेटी को एक खूबसूरत सा नाम देने का सोच रहे हैं, तो माता दुर्गा के नाम पर बेटी का नामकरण कर सकते हैं। यहां माता दुर्गा के कुछ प्रसिद्ध और अद्भुत नामों की सूची दी जा रही है। आप अपनी बेटी के लिए माता के इन नामों के विकल्पों में से चयन करें।