दिमाग को रखें शांत, ध्यान करें
ज्यादा शांत दिमाग, कम मीठे की भूख
सुनने में यह बात थोड़ी अजीब लग सकती है लेकिन क्या आपने गौर किया है कि जब आप तनाव, स्ट्रेस या प्रेशर में होते हैं तो आप वे चीजें भी खाने लगते हैं जो आपको सामान्य स्थिति में पसंद न आती हों। जैसे कि कैंडीज, चिप्स, कुकीज, नमकीन आदि। ख़ास बात यह कि इस स्थिति में आपका दिमाग आपको सीधे जंक की ओर ही धकेलता है। यह भूख सलाद, रोटी-सब्जी या हेल्दी ऑप्शन से नहीं मिटती। इसलिए ध्यान, मेडिटेशन आदि का अभ्यास करें, संगीत सुनें और डांस करें। जितना हो सके खुद को तनाव, स्ट्रेस और काम के अतिरिक्त बोझ से दूर रखने की कोशिश करें। शोध यह साबित कर चुके हैं कि दिमाग जितना शांत, संतुलित रहेगा, हेल्दी डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल के गोल्स उतनी ही जल्दी और आसानी से प्राप्त होंगे।