फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थकान मिटाने के लिए चाय कॉफी नहीं, ऐसा करना होगा कारगर

Tue, 10 Jan 2017 03:58 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Getty Images
काम के दबाव की वजह से थकान होना आम बात है। तुरंत थकान मिटाने के लिए लोग चाय-कॉफी का सहारा लेते हैं लेकिन कुछ ऐसी मुद्राएं हैं जो चुटकियों में आपकी थकान मिटा सकती हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वज्र मुद्रा-
थकान मिटाने के लिए वज्र मुद्रा बहुत कारगर है। इसके लिए अपनी उंगलियों को तस्वीर की स्थिति में ले आएं। ध्यान दें कि आपकी तर्जनी उंगली एकदम सीधी रहे। इसे पांच-पांच मिनट के अंतराल पर तीन बार करें।
विज्ञापन

3 of 5
प्राण मुद्रा- 
अपनी उंगलियों को तस्वीर की मुद्रा में ले आएं। इस मुद्रा को करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसे कम से कम दो से तीन बार करें।

4 of 5
शिवलिंग मुद्रा- 
स्ट्रेस दूर करने में ये मुद्रा बहुत काम आती है। बांयी हथेली को अपने पेट के पास लाकर उस पर दांयी हथेली से इस प्रकार मुट्ठी बनाकर रखें कि दांया अंगूठा सीधा ऊपर की ओर रहे। बांये हाथ की सभी उंगलियां मिली रहें। ध्यान रहे कि इस दौरान आपकी कोहनियां भी एकदम सीधी रहें। इसे 5-5 मिनट के अंतराल पर 2 बार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शक्ति मुद्रा-
गुस्सा मिटाने में ये मुद्रा कारगर है। इसे करने के लिए दोनों हाथों के अंगूठों को मुट्ठियों में बंद कर लें। वज्रासन में बैठकर अथवा लेटकर शक्ति मुद्रा बनाकर अपनी हथेलियों को नाभि के नीचे हल्के से रखें। ध्यान रहे मुट्ठियों की उंगलियां नीचे की ओर न होकर आमने-सामने सीधी हों और दोनों मुट्ठियों के बीच लगभग दो इंच का अंतर रहे। इसे आधे घंटे करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें