फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आप हमेशा साफ रखते हैं अपना कमरा तो हाे सकती है एलर्जी

Sat, 07 Jan 2017 11:25 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अच्छी आदतें जो होती हैं बुरी
ऐसी बहुत सी अच्छी आदतें होती हैं जो कभी-कभी बुरी भी साबित हो सकती हैं। जैसे कमरे की सफाई, ज्यादा पानी पीना, एक्सरसाइज करना आदि। तो आइए जानते हैं इन आदतों और इनसे होने वाले नुकसान के बारे में।
विज्ञापन

अगर आप हमेशा साफ रखते हैं अपना कमरा तो हाे सकती है एलर्जी

2 of 8
अच्छी आदतें जो होती हैं बुरी
- एक्सरसाइज करना अच्छी आदत है लेकिन कुछ लोगों को लगता है कि अगर एक ही बार में खूब कसरत कर लेंगे तो असर जल्दी होगा। बता दें कि जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज से शरीर में इसका उल्टा असर पड़ता है।
विज्ञापन

अगर आप हमेशा साफ रखते हैं अपना कमरा तो हाे सकती है एलर्जी

3 of 8
अच्छी आदतें जो होती हैं बुरी
- साफ कमरा हर किसी को पसंद होता है। इससे घर साफ लगता है। दरअसल, जब हम बिस्तर समेटते हैं तो उसके साथ-साथ उसकी नमी भी उसी में सिमट जाती है जिस वजह से वहां धूल-मिट्टी इक्कठी हो जाती है और सूक्ष्म जीव पनपने लगते हैं। इनकी वजह से लोगों को एलर्जी हो जाती है।

अगर आप हमेशा साफ रखते हैं अपना कमरा तो हाे सकती है एलर्जी

4 of 8
अच्छी आदतें जो होती हैं बुरी
- सब जानते हैं कि पानी सेहत और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। पानी किडनी की समस्या दूर करता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है लेकिन ज्यादा पानी का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। शरीर में जरूरत से ज्यादा पानी की मात्रा से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है जिसका असर दिमाग की कार्य क्षमता पर पड़ता है। साथ ही सीधे बोतल से पानी पीने से भी बचें।
विज्ञापन

अगर आप हमेशा साफ रखते हैं अपना कमरा तो हाे सकती है एलर्जी

5 of 8
अच्छी आदतें जो होती हैं बुरी
- हैंड सैनेटाइजर में ट्राइक्लोजन पाया जाता है जो हाथ में मौजूद अच्छे बैक्टेरिया को नष्ट करता है। इसलिए अगर आपको बार-बार हाथ साफ करने की आदत है तो बेहतर है कि हैंड सैनेटाइजर की जगह पानी का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

अगर आप हमेशा साफ रखते हैं अपना कमरा तो हाे सकती है एलर्जी

6 of 8
अच्छी आदतें जो होती हैं बुरी
- अक्सर लोग जिम से आने के बाद प्रोटीन बार का सेवन करते हैं। बता दें कि इनमें उच्च मात्रा में कैलोरी और शुगर पाई जाती है जिससे मोटापा बढ़ता है।
विज्ञापन

अगर आप हमेशा साफ रखते हैं अपना कमरा तो हाे सकती है एलर्जी

7 of 8
अच्छी आदतें जो होती हैं बुरी
- अगर आप तड़के उठते ही भारी-भरकम एक्सरसाइज करने लगते हैं तो इससे आप दिन भर थकान महसूस करते हैं। साथ ही आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है। बेहतर होगा कि सुबह-सुबह आप जॉगिंग या कोई हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें।
विज्ञापन

अगर आप हमेशा साफ रखते हैं अपना कमरा तो हाे सकती है एलर्जी

8 of 8
अच्छी आदतें जो होती हैं बुरी
- फिट रहने के लिए लोग आजकल डाइट सोडा का सेवन करने लगे हैं लेकिन सोडा दांतों को कमजोर बनाता है। भले ही इनमें चीनी का प्रयोग नहीं किया जाता हो लेकिन इसके स्थान पर जिस चीज का प्रयोग होता है उससे वजन बढ़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें