फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बारे में क्या कहता है आपका डेस्क

Thu, 14 Feb 2019 06:08 PM IST
मोना नारंग रूपायन डेस्क
विज्ञापन
1 of 9
office
हम अपने घर को सजाने के लिए तो क्या कुछ नहीं करते, लेकिन जब बात ऑफिस डेस्क को सजाने की आती है, तो उसकी जिम्मेदारी हम ऑफिस वालों पर छोड़ देते हैं। आप अपने दिन के 8 से 10 घंटे ऑफिस में बिताती हैं, इसलिए जिस प्रकार घर को सजाने और साफ करने के बाद आपको एक नई उर्जा मिलती है, उसी प्रकार अच्छे डेक्स का असर आपके काम पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

2 of 9
work desk
सिर्फ जरूरत का सामान
अपनी डेस्क पर सिर्फ जरूरत का सामान रखें। डेस्क जितनी खाली होगी, उतनी ही अच्छी दिखेगी। इसलिए बाकी चीजों को डेस्क से हटाकर किसी अन्य जगह पर रखें। इससे डेस्क साफ लगेगा और आपको जरूरत की चीजें ढूंढने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन

3 of 9
work desk
काम की लिस्ट जरूरी
अपने डेस्क में आंखों की सीध में जरूरी कामों की लिस्ट चिपकाएं। ऐसा करने से वह लिस्ट बार-बार आपकी आंखों के सामने आती रहेगी और आपको याद रहेगा कि आपको कौन-सा जरूरी काम कब करना है।

4 of 9
work desk
कोट्स जो दें मोटिवेशन
अपने डेस्क पर कुछ मोटिवेशनल कोट्स लगाएं। जब भी आप थोड़ा मायूस और निराशाजनक सि्थति को महसूस करें, तो उस कोट को पढ़कर आप में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।
विज्ञापन

5 of 9
plants at desk
हरियाली देगी ताजगी
डेस्क पर थोड़ी हरियाली भी आपको अच्छा महसूस करा सकती है। अपने आसपास पौधों को रखने से आप काफी ताजगी महसूस करेंगी। डेस्क पर मनीप्लांट या कोई भी पौधा लगाएं, जिसे सूरज की रोशनी की अधिक जरूरत न हो।
विज्ञापन

6 of 9
किताबें
किताबों के लिए ब्रेक
अपने डेस्क पर अपनी पसंदीदा किताबें जरूर रखें, ताकि जब काम से ब्रेक लेना हो, तो कुछ समय के लिए उन्हें पढ़ सकें। अपनी पसंद की किताब को पढ़कर आप तनावमुक्त होंगी और अच्छा महसूस करेंगी।
विज्ञापन

7 of 9
office
यह भी है जरूरी
अपने ऑफिस के डेस्क को सिर्फ जानकारी से भरा हुआ ही न बनाएं। डेस्क पर कोट्स के साथ कुछ ऐसी चीजें भी लगाएं, जो आपको पसंद हो। आप यहां पर सॉफ्ट टॉय भी रख सकती हैं या अपने माता-पिता से जुड़ी कोई ऐसी चीज, जो आपको हर वक्त सकारात्मक ऊर्जा देती रहे।

8 of 9
award
पुरस्कार करेगा प्रोत्साहित
अगर आपके बॉस ने आपके काम के लिए कोई लेटर या पुरस्कार दिया है, तो उसे जरूर अपने टेबल पर रखें। यह लेटर और पुरस्कार आपको आपके अच्छे कार्यों का अहसास दिलाते रहेंगे। साथ ही आपको और अच्छा और बेहतरीन काम करने के लिए प्रेरित भी करेंगे।
विज्ञापन

9 of 9
pen holder
विचार भी हैं जरूरी
पेनहोल्डर, पेपर स्टैंड, डायरी या छोटी नोटबुक भी हमेशा अपने डेस्क पर रखें, ताकि जो भी नए विचार आपके दिमाग में आए, उसे उसी पल लिख सकें।
आपके अपने डेस्क पर एक सबसे जरूरी चीज, आपके अपनों की तस्वीर जरूर होनी चाहिए। उनकी तस्वीर से आपको मोटिवेशन मिलता है। काम करते-करते अगर आपकी नजर अपने किसी खास के चित्र पर पड़ जाए, तो ऊबाऊ काम भी आपके लिए आसान हो जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें