फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंधेरे से या फिर लोगों की बातों से किस चीज से लगता है आपको सबसे ज्यादा डर

Wed, 04 Jul 2018 08:45 AM IST
मिताली जैन
विज्ञापन
1 of 5
कोई अंधेरे से डरता है, कोई चांदनी से। कोई अपनी बात लोगों के सामने रखने से डरता है। यह डर आपको रोकता है। यह डर सबको रोकता है। लेकिन उपाय क्या है? जिस तरह हम खुश या दुखी होते हैं, ठीक उसी तरह हमें कुछ बातों से डर भी लगता है।
विज्ञापन

2 of 5
लाइफ एंड रिलेशनशिप कोच सलोनी सिंह कहती हैं कि कुछ हद तक तो यह डर सामान्य ही होता है, लेकिन कभी-कभी आपका यह डर आपको आगे बढ़ने और सफलता के पायदान चढ़ने से रोकता है। ऐसे में यह बेहद जरूरी है कि आप डर का दामन छोड़कर खुद को सफलता की ओर आगे बढ़ाएं। इसके लिए कुछ चीजों के बारे जानना बहुत जरूरी है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
करें सवाल
अपने डर को दूर करने का सबसे पहला कदम है कि आप खुद से कुछ सवाल पूछें। आप खुद से पूछें कि क्या आप जिस बात से डर रही हैं, वह जायज है भी या नहीं। अमूमन लोगों को सिर्फ इतना पता होता है कि उन्हें इस चीज को करने में डर लगता है, लेकिन उसके पीछे के कारणों के बारे में पता नहीं होता। मसलन, उन्हें पता है कि वे लोगों के सामने अपनी बात रखने में डरते हैं या फिर किसी को अंधेरे से डर लगता है, तो किसी को चांदनी से। लेकिन उसके होने के पीछे की असली वजह के बारे में नहीं पता होगा। 
 

4 of 5
पहचानें 
जिस तरह खुशी या गम के पीछे कारण होता है, ठीक उसी तरह डर का भी एक कारण होता है। आमतौर पर किसी भी व्यक्ति के डर के दो कारण होते हैं। पहला अगर आप किसी चीज में सक्षम नहीं है, तो आप उसे करने में डरती हैं। मसलन, अगर आपकी अंग्रेजी अच्छी नहीं है, तो आप लोगों के बीच बात करने में डरेंगी। वहीं, दूसरा डर काल्पनिक होता है और उसका कोई आधार नहीं होता। मसलन, कुछ लोगों को ऊंचाई, अंधेरे या फिर पानी से डर लगता है। याद रखें कि किसी भी बीमारी का इलाज तभी होता है, जब आपको वास्तविक बीमारी के बारे में पता हो।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करें सामना
डर को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप उसका सामना करें। जब आपको यह पता चल जाता है कि आपको किस चीज से डर लगता है और उस काम को करने का अंजाम क्या होगा तो आपके लिए उसका सामना करना आसान हो जाएगा। इसके लिए आप कुछ ठोस कदम उठा सकती हैं। इससे आपके अंदर एक आत्मविश्वास पैदा होगा और धीरे-धीरे आपका डर भी खत्म होगा।

अगर आपने पहले किसी बुरे अनुभव का सामना किया भी है, तो हर बार आपके साथ ऐसा ही हो, यह जरूरी नहीं है। हादसे तो हर किसी के साथ होते हैं, लेकिन हादसों से जिंदगी रुकती नहीं है। इसलिए एक बार जब आप अपने डर का सामना कर लेंगे, तो यकीनन आपके मन का सारा डर खत्म हो जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें