फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में नहीं आती सुकून भरी नींद तो आज ही अपनाएं ये तरीके

Sat, 02 Sep 2017 04:21 PM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 6
योगा और स्वास्थ्य
सुबह तरोताजा महसूस करने के लिए रात को अच्छी नींद आना बेहद जरूरी होता है। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग सोने के लिए बिस्तर पर लेट तो जाते हैं लेकिन काफी देर तक करवट बदलते रह जाते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है तो इन आसान तरीकों को अपनाकर आप सुकून भरी नींद से सो सकते हैं।

पढ़ें- रात में लाइट जलाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान
विज्ञापन

2 of 6
योगा और स्वास्थ्य
नियमित रूप से करें योग
योग करने से शरीर को आराम मिलता है। साथ ही तनाव कम होता है जिससे आपको अच्छी नींद आती है। पढ़ें- दिन भर की थकान को 10 मिनट में छूमंतर कर देगा ये खास प्राणायाम
विज्ञापन

3 of 6
coffee
रात में न पिएं चाय या कॉफी
रात में चाय या कॉफी न पिएं। ये दोनों पेय पदार्थों में ऐसे तत्व होते हैं जिनसे उत्तेजना बढ़ जाती है और नींद गायब हो जाती है।

 

4 of 6
sleeping
सोने और जागने का समय करें निश्चित
सोने और जागने का एक समय भी नींद में मददगार साबित होता है। ऐसे में हो सके तो अलार्म लगाकर सोएं।
विज्ञापन

5 of 6
रिलेशनशिप
देर तक न जागें
बहुत लोगों की आदत होती है कि वो बिस्तर पर लेटते ही फोन में बिजी हो जाते हैं जिससे कि उन्हें रात में देर तक जागने की आदत हो जाती है। अगर आप ऐसा ही कुछ कर रहे हैं तो आज से ही बंद कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
relationship
सोने से पहले न देखें टीवी
अक्सर लोग सोने से पहले टीवी देखते हैं और उनकी ये आदत में शुमार हो जाता है। हो सके तो इस आदत को छोड़ दें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें