फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से

Wed, 20 Apr 2016 11:07 AM IST
श्वेता यादव/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : getty images
नौकरी या पढ़ाई जैसी जरुरतों के लिए घर और परिवार से दूर रहना पड़ता है। ऐसे समय में कई लोग परिवार से अलग रहने के कारण अकेलापन महसूस करते हैं और तनाव में आ जाते हैं। कुछ तो वापस घर जाने का प्लान बना लेते हैं। ये बहुत ही सामान्य सी बात है कि घर से दूर जाने पर परिवार याद आएगा। लेकिन इसका ये मतलब नहीं है ऐसी परिस्थिती से निपटने के बजाए वापस छोड़कर भाग जाया जाए।
विज्ञापन

बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से

2 of 8
- फोटो : getty images
घर से दूर जाने पर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए और थोडी़ सी कोशिश से होमसिकनेस से आसानी से बाहर आया जा सकता है। घर से दूर जब घर की याद सताए तो क्या किया जाए ये हम आपको बताते हैं, ताकि आप अपनी पढ़ाई और जॉब बेहतर तरीके से कर सकें।

 
विज्ञापन

थोडी़ सी कोशिश से होमसिकनेस से आसानी से बाहर आया जा सकता है।

3 of 8
- फोटो : getty images
इस समय में परिवार से दूर आने के बाद जरुरी है लोगों के करीब रहा जाए। परिवार के करीब ना होने का ये मतलब नहीं है कि अकेला रहा जाए। घर के बाहर अपने पड़ोस, ऑफिस में, कॉलेज में कुछ दोस्त बनाएं। चाहे वो आपके खास दोस्त बने हो या फिर नहीं। जिनसे जान-पहचान भी है उनके साथ समय बिताएं। जैसे-जैसे समय बिताएंगे दोस्त अपने आप बनते जाएंगे। याद रखिए लंबे समय तक चलने वाली दोस्ती धीरे-धीरे ही बनती है।
 

बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से

4 of 8
- फोटो : getty images
थोड़ा समय अपने लिए निकालें। अकेलेपन का सही इस्तेमाल करें। अकेले बैठकर इधर-उधर की नारकारात्मक बातें ना सोचें, अपना समय कुछ अच्छी चीजों में लगाएं। जैसे किताबें पढ़ना, मनपसंद संगीत सुनना, फिल्में देखना। इसके साथ-साथ कसरत या योग करना शुरु करें, कोई नया खेल जिसे आप खेलना पसंद करते हैं, खूब खेलें।
विज्ञापन

बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से

5 of 8
- फोटो : getty images
कुछ किताबें, पजल, पंसदीदा गाने आर्ट या क्रफ्ट जिसे आप अपने आसपास रखें और अकेले होने पर इनके साथ समय बिताएं। इससे जब घर की याद आएगी तो आप इनमें अपना वक्त गुजारेंगे और बेवजह के तनाव से बचेंगे। इससे समय तो गुजरेगा ही साथ ही कुछ नया भी सीखेंगे।
विज्ञापन

बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से

6 of 8
- फोटो : getty images
सबसे बेहतर काम होता है दूसरों की मदद करें। अपने आसपास किसी एनजीओ के साथ वॉलेनटियर करें। इससे कुछ नए लोगों से मिलेगे साथ ही समय भी अच्छा बितेगा। दूसरों की मदद करने से दिल और दिमाग को वो सुकून मिलेगा जिसे आप घर से बाहर रहकर सबसे ज्यादा मिस कर रहे हैं।
विज्ञापन

बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से

7 of 8
- फोटो : getty images
हम अकेले होने को अकेलेपन से जोड़कर देखते हैं। वास्तव में अकेले होने के कई सारे फायदे हैं। खुद की सोच को सकारात्मक रखें और आगे बढ़ें। समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। आप खुद पाएंगे कि कुछ समय बाद चीजें अपने आप सही होने लगेगी।
 
विज्ञापन

बाहर रहकर घर की याद आती हैं तो ये तरीके बचाएंगे होमसिकनेस से

8 of 8
- फोटो : getty images
खुद से बातें करें। अकेले समय में खुद से बात करें और बताएं कि आप अभी अकेले है लेकिन हमेशा नहीं रहेंगे। खुद से बात करते हुए अपने आप में कमियां और अच्छाईं भी तलाशे। अपनी कमियों और अच्छाईंयों पर दोस्तों से बात करें, अपनी कमियों को दूर करने की कोशिश करें। याद रखिए, अकेले ही आप खुद में झांक सकते हैं और खुद अपनी जिंदगी को संवार सकते हैं। तो फिर आज से अकेलेपन से घबराइए नहीं इसका फायदा उठाइए और गुनगुनाइए 'अकेले हैं तो क्या गम है'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें