फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्से में किए गए इन कामों का नतीजा होता है बहुत बुरा

Wed, 16 Mar 2016 12:22 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
- फोटो : getty images
गुस्सा सारी फसाद की जड़ हो सकता है। ये बात वो लोग बेहतर समझ सकते हैं जिनकी नाक पर हर वक्त गुस्सा बैठा रहता है। गुस्से में किए गए काम ज्यादातर बिगड़ते ही हैं इसलिए कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें गुस्से में न ही किया जाए तो बेहतर है। अगर आपको भी बहुत गुस्सा आता है तो जरूर पढ़ें कि आपको क्या क्या काम नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम

2 of 9
anger management - फोटो : getty images
मन में गुस्सा रख कर कभी नहीं सोना चाहिए। शोध कहते हैं कि गुस्से को दूर किए बगैर सो जाने से नकारात्मक विचार आते हैं। नींद हमे वो चीजें याद करने मेंम मदद करती है जो हमने गुजरते वक्त देखी या सुनीं। इसलिए किसी बहस के बाद सो जाने से आपके दिमाग में बुरी चीजें ही बनी रहेंगी। 
विज्ञापन

गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम

3 of 9
- फोटो : getty images
गुस्से में गाड़ी तो बिलकुल नहीं चलानी चाहिए। शोध कहते हैं कि गुस्सैल चालकों को एक्सीडेंट का ज्यादा खतरा रहता है। गुस्से में अपने आप स्पीड बढ़ जाती है और बिना नियम कानून फॉलो किए गाड़ी भगाते जाते हैं जो कि गलत है।

गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम

4 of 9
- फोटो : getty images
कई लोगों को गुस्से में ज्यादा और जल्दी जल्दी खाने की आदत होती है लेकिन ये आदत नुकसान पहुंचा सकती है। हम गुस्से में अकसर अपौष्टिक खाने की तरफ बढ़ते हैं। चिप्स, चॉकलेट, बर्गर जैसी चीजें ज्यादा अच्छी लगती हैं। जबकि ये सेहत के लिए खतरनाक हैं। ऐसे में खाना ठीक से पच भी नहीं पाता।
 
विज्ञापन

गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम

5 of 9
anger management - फोटो : getty images
गुस्से पर नियंत्रण न कर पाने की स्थिति में भी लगातार बहस करते रहना या जवाब देना मामले को और खराब कर सकता है। ऐसे में कई बार आप वो चीजें बोल जाते हैं जिनका बाद में आपको अफसोस होता है। खुद को सही साबित करने के लिए दूसरे को दुख पहुंचाने वाली बात भी निकल सकती है। इसलिए अच्छा होगा कुछ देर चुप रह जाएं। किसी से बात ही न करें।
विज्ञापन

गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम

6 of 9
anger management - फोटो : getty images
अपने लड़ाई-झगड़ों के बारे में तुरंत फेसबुक पर अपडेट कर देना बिलकुल समझदारी नहीं है। सोशल साइट पर अपने दोस्तों को इसके बारे में बताने से आपकी ही खिल्ली उड़ेगी। फिर बाद में आप इसकी भरपाई भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन

गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम

7 of 9
- फोटो : getty images
गुस्से में आकर अगर शराब पीने की आदत है तो सुधार लीजिए। ऐसे में आप सोचे बिना कितने गिलास पी जाएंगे आपको होश भी नहीं रहेगा और फिर कुछ गलत कर बैठेंगे। शराब से गुस्सा शांत होने के बजाए और बढ़ता है। ये आपके दिमाग पर असर करती है।

गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम

8 of 9
- फोटो : getty images
बहुत ज्यादा गुस्से में हार्ट अटैक पड़ने की भी संभावना बन जाती है। खासकर उनके साथ जिन्हें इसकी शिकायत रह चुकी हो। अगर आफका ब्लड प्रेशर बढ़ा रहता है तो गुस्से के वक्त इसे नजरअंदाज न करें। तुरंत चेक करें वरना खतरा बड़ सकता है।
विज्ञापन

गुस्से में नहीं करने चाहिए ये काम

9 of 9
- फोटो : getty images
बार बार उसी चीज के बारे में सोचते रहने से जिससे आपको गुस्सा आया, या किसी इंसान ने आपको कितना दुख पहुंचाएगा, का कोई फायदा नहीं हैं। इससे आपकी परेशानियां दूर नहीं होंगी। अगर कोई आप पर भड़का है तो आपको शांत रहने की कोशिश करनी चाहिए। फिर उससे ऐसे बात करें जो उसे भी शांत करे। उसी बात को लेकर दुखी नहीं रहना चाहिए।    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें