फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ना हो सकता है खतरनाक, इन टिप्स से नहीं होगा मूड स्विंग

Sun, 29 Oct 2017 09:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि उनका मन कभी स्थिर नहीं रह पाता। छोटी-छोटी बातों पर कभी भी उनका मूड खराब हो जाता है। ऐसे में ये जबरदस्त उपाय आपके मूड स्विंग के दौरान आपकी मदद कर सकते हैं।

पढ़ें- तेजी से फैल रहा डेंगू, बचाव के लिए रोज करें ये काम

 
विज्ञापन

2 of 5
अतिसंवेदनशीलता से बचें
अगर आपका स्वभाव अतिसंवेदनशील है तो आप हर विषय पर बहुत अधिक सोचने लगते हैं। जिसकी वजह से आपका मूड बार-बार खराब हो जाता है। ऐसा यदि बार-बार होता है तो व्यक्ति मानसिक अस्थिरता का शिकार हो जाता है। ऐसे में कोशिश करें कि आप खुद पर नियंत्रण रखें और भावनाओं के आवेग में न आएं।
विज्ञापन

3 of 5
विचारों का करें परीक्षण
जिस पल आपको लगे कि आप अपने लक्ष्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं और बिना वजह इधर-उधर की बातों को अधिक सोच रहे हैं तो तुरंत उस दिशा में सोचने पर कुछ समय के लिए विराम लगाएं। कोशिश करने से यह काम आपके लिए आसान हो जाएगा और आप उस वजह को आसानी से पकड़ सकेंगे जिसकी वजह से अक्सर आपका मूड अचानक से बदल जाता है।
 

4 of 5
दूसरी गतिविधियों में लगाएं मन
आपको सबसे अच्छा क्या लगता है? या कौन सी ऐसी चीज है जिसे खाकर आपका मूड अच्छा हो जाता है? आप मूड अच्छा करने के लिए ढेर सारी चॉकलेट खाते हैं? या फिर बागवानी या व्यायाम करने से आपको खुशी मिलती है?

आपको जो कुछ भी अच्छा लगता है या आपका जो भी शौक है, अगर आप उसे अपनी जीवनशैली में अपनाएं तो यकीनन आप मूड के बदलवों को नियंत्रित कर पाएंगे। इन गतिविधियों से शरीर में 'फील गुड हार्मोन' पैदा होता है जो आपको सकारात्मक सोच देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अवचेतन मन को समझें
कई बार ऐसे मौके आते हैं जब हम किसी एक विषय या कार्य पर केंद्रित रहने की बहुत सी कोशिशें करते हैं। ऐसे में कई बार हमारा मस्तिष्क हमें अपने अवचेतन हिस्से से तरह-तरह के संकेत देता है कि हम कहां गलत हैं या क्या हमसे नहीं हो सकता।

अगर आप इन अवचेतन मन के संकेतों को समझ लें तो आपको यह अहसास हो जाएगा कि आप क्या कर रहे हैं और आपको क्या करने की जरूरत है। इस तरह आप अपने मन को स्थिर रख सकते हैं और मूड में जल्दी-जल्दी आने वाले बदलावों को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें