कहा जाता है कि स्वादिष्ट भोजन करने से तनाव कम हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बाहर का खाना ही पसंद करते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसी चीजों के बारे में जिन्हें खाने से स्ट्रेस बढ़ता है।
विज्ञापन
चाय पीने से बढ़ता है स्ट्रेस, दिमाग के लिए ये चीजें भी हैं खतरनाक
2 of 6
मीठा-
स्ट्रेस में शुगर लेवल पहले से ही बढ़ा हुआ होता है, अगर आप मीठा खा लेते हैं तो ये और बढ़ जाता है। ऐसे में चिड़चिड़ापन होने लगता है और आप कहीं ध्यान नहीं लगा पाते।
विज्ञापन
चाय पीने से बढ़ता है स्ट्रेस, दिमाग के लिए ये चीजें भी हैं खतरनाक
3 of 6
चाय-
माना जाता है कि चाय पीने से थकान दूर होती है, ये बात सच भी है। लेकिन आपको बता दें कि चाय, कॉफी में कैफीन पाया जाता है जिसकी वजह से नींद नहीं आती। कैफीन से एंड्रेनेलाइन हार्मोन पैदा होता है। ब्लैक टी और ब्लैक कॉफी में कैफीन की ज्यादा मात्रा पाई जाती है। इसलिए तनाव में इसके सेवन से बचना चाहिए।
चाय पीने से बढ़ता है स्ट्रेस, दिमाग के लिए ये चीजें भी हैं खतरनाक
4 of 6
नमक-
अगर जरूरत से ज्यादा मात्रा में नमक का सेवन किया जाए तो ये आपके लिए घातक साबित हो सकता है। साथ ही सोडियम की अधिक मात्रा से घबराहट होती है जिस वजह से हम तनाव में आ सकते हैं। इससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है।
विज्ञापन
चाय पीने से बढ़ता है स्ट्रेस, दिमाग के लिए ये चीजें भी हैं खतरनाक
5 of 6
हाइड्रोजनरेटिड ऑयल-
बाहर बिकने वाली ज्यादातर चीजें इसी तेल में तल कर दी जाती हैं। इस तेल से वजन तो बढ़ता ही है साथ ही स्ट्रेस के लिए भी ये जिम्मेदार होता है। इसलिए बाहर की तली-भुनी चीजें खाने से बचना चाहिए।