फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर चीजों को गौर से देखने पर भी सहम जाते हैं आप, तो मामला गड़बड़ है...

Mon, 18 Sep 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया में हर किसी को कुछ न कुछ खो देने का डर है और कभी-कभी ये डर इतना बढ़ जाता है कि ये फोबिया का रूप ले लेता है। अगर आप अपनी जिंदगी में ऐसी चीजों से सामना कर रहे हैं जिन्हें देखकर या जिनके आसपास होने से भी आपको डर लगता है तो हो सकता है कि आप ‘फोबिया’ का शिकार हैं।

पढ़ें- मूड ऑफ हो जाए तो भी होते हैं ये फायदे
विज्ञापन

2 of 5
डिसेंडोफोबिया
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप अपने कमरे से निकलकर नीचे जाने के लिए सीढ़ियों की ओर बढ़े थे और पहली सीढ़ी पर पहुंचते ही अचानक रुक गए। क्यों? ऐसा तब होता है जब किसी इंसान को सीढ़ियां उतरने या साथ ही में चढ़ने से भी डर लगता हो। इस तरह के फोबिया को डिसेंडोफोबिया कहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
पैनफोबिया
ये फोबिया 80 प्रतिशत लोगों को होता है। सोचिए कभी आप कमरे में अकेले होते है और अचानक आपको ये महसूस होने लगता है कि आपके आसपास कोई है, कोई ऐसा जो खतरनाक है। रात को सोते समय भी डर से नींद खुल जाना और यह आभास होना कि आपके पास से कोई गुजरा है, इसे पैनफोबिया कहा जाता है।

4 of 5
हेमोफोबिया

अगर आप कोई एक्सीडेंट नहीं देख पाते या आपको खून देखकर चक्कर आने लगते हैं तो आप है हेमोफोबिया के शिकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ग्लोसोफोबिया

अगर आपको किसी अंजान इंसान या किसी ग्रुप से मिलने में या उनसे बात करने में डर लगता है या आपको ये सोचकर किसी के सामने कुछ नहीं बोलते कि आप कहीं कुछ गलत न बोल दें तो आप ग्लोसोफोबिया के शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें