हनीमून के लिए लोग काफी एक्साइटेड रहते हैं और इसी सोच में डूबे रहते हैं कि आखिर वो कौन सी जगह जाएं। वैसे तो भारत में बहुत सारी ऐसी जगह है जिनके बारे में लोगों को ज्यादा पता नहीं है। ऐसे में लोग हनीमून के लिए शिमला, कश्मीर या फिर गोवा का रुख करते हैं।
तो चलिए आज हम आपको भारत में स्थित ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जाकर आप अच्छा महूसस करेंगे।
पढ़ें- दिल्ली से 2 घंटे की दूरी पर हैं ये खूबसूरत लोकेशंस, फेस्टिव वीकेंड पर जरूर कर आएं सैर
विज्ञापन
2 of 6
कुर्ग
अगर आप नेचर से जुड़ाव रखते हैं तो कर्नाटक का कुर्ग आपके लिए बेस्ट डेस्टीनेशन हो सकता है। ये एक पर्वतीय स्थल है जो चारों ओर से पहाड़ और हरियाली से घिरा हुआ है। यहां पर आपको हरे भरे जंगल, चाय और कॉफी के बागान के अलावा प्राकृतिक खूबसूरती मन को जीत सकती है।
पढ़ें- होटल में जाकर लोग करते हैं ये 5 काम, बताने में आती है शर्म
विज्ञापन
3 of 6
औली
भारत में ही रहकर अगर आपको स्विटजरलैण्ड का मजा लेना हो तो उत्तराखंड का औली आपकी ये मुराद पूरी कर सकता है। चारों तरफ बर्फ की वादियों का नजारा हो या फिर आई स्केटिंग का शौक दोनों ही ख्वाहिशों को ये जगह पूरी करती है। इसके अलावा यहां का सनसेट लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता है।
पढ़ें- ये है हनीमून पर जाने का सही समय, हर कपल रखें ध्यान
4 of 6
लक्षद्वीप
कोच्चि से महज चार सौ किलोमीटर दूर लक्षद्वीप एक छोटा सा टापू है। अगर आप भीड़ भाड़ वाली जगहों से अलग किसी शांत माहौल में अपने पार्टनर के साथ रहना चाहते हैं तो ये जगह आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। यहां की खासियत नारियल के पेड़ और पानी के अंदर मौजूद जीव जंतु है जिस वजह से टूरिस्ट यहां पर स्कूबा डाइविंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
शिलांग
प्राकृतिक खूबसूरती का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो मेघालय की राजधानी शिलांग जा सकते हैं। शिलांग में स्पोटर्स एक्टिविटियां, फिशिंग और हाईकिंग की सुविधायें भी उपलब्ध हैं। शिलांग भले ही छोटा सा शहर है लेकिन यहां के साइट सीन टूरिस्ट को अट्रैक्ट करन के लिए काफी है।
अगर आपको राजस्थानी रंग पसंद है तो आप जैसलमेर की सैर जरूर करें। यहां पर न केवल आप राजसी ठाठ बाट बल्कि किला ,महल और राजस्थानी ऊंट की सवारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।