बढ़ते तनाव के लिए लोग कभी अपने बॉस को तो कभी किस्मत को दोष देते रहते हैं पर क्या आपने कभी ये सोचा है कि आपके अंदर मौजूद कुछ आदते भी आपके तनाव को बढ़ाने का काम करती हैं। जानें कैसे-
पढ़ें-तनाव से पुरुषों को हो सकते हैं ये 4 बड़े नुकसान, आप भी जान लें
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
खानपान में गड़बड़ी
भोजन के बीच अगर लंबा अंतराल हो तो भी हमें गुस्सा ज्यादा आता है। जिसकी वजह से तनाव का स्तर बढ़ जाता है। स्वस्थ व तनावमुक्त रहने के लिए समय पर भोजन करें और हेल्दी डाइट लें।
विज्ञापन
3 of 5
दोस्त और परिवार से दूरी
समय के अभाव के कारण दोस्त और परिवार से बातचीत आजकल सिर्फ सोशल नेटवर्किंग वेसबाइसट्स और मोबाइल फोन तक ही सिमट कर रह गई है। ऐसे में लोगों की लाइफ में अकेलापन इस कदर बढ़ गया है कि यह अब तनाव का काम कर रहा है। ऐसे में अपनी रूटीन लाइफ को कुछ इस तरह मैनेज करें कि दोस्तों और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकें।
4 of 5
बहुत देर तक काम
ऑफिस में घंटों तक काम करने के बाद अगर आप दोबारा घर आकर भी ऑफिस के ही काम में लग जाते हैं तो समझ लें कि आपके काम का बोझ बहुत जल्द आपको तनावग्रस्त कर देगा। यहां तक कि यह आपको अवसाद की स्थिति तक भी पहुंचा सकता है।
नींद न लेना
स्वस्थ शरीर के लिए प्रतिदिन आठ घंटे की नींद बहुत जरूरी है। अगर आप दिन में आठ घंटे से कम नींद लेते हैं तो तनाव की आशंका बढ़ सकती है। ऐसे में मन शांत रखने और तनाव को दूर भगाने के लिए अपनी नींद के साथ को समझौता न करें।