लोग अक्सर ऑफिस में अपने कलीग्स के साथ कुछ ऐसी बातें शेयर कर डालते हैं जो बाद में उनके तनाव का कारण बन जाती हैं। भले ही आपके ऑफिस कलीग्स आपके साथ कितने भी अच्छे क्यों न हो लेकिन उनके साथ बात करते समय हमेशा संतुलन बनाए रखने की कोशिश करें। क्या आप अपने कलीग्स से बात करते समय इन खास बातों का ध्यान रखते हैं, कहीं आपके तनाव का कारण भी तो उनके साथ शेयर की गई ये 3 बातें तो नहीं हैं ।
पढ़ें-आपकी लिखावट बहुत कुछ बताती है, जानें अपने बारे में
विज्ञापन
2 of 4
सैलरी
हालांकि किसी की सैलरी पूछना वैसे तो शिष्टाचार के खिलाफ ही माना जाता है। बावजूद इसके कई बार ऑफिस में कुछ लोग ऐसे होते हैं जो सैलरी पूछने के पीछे ही पड़ जाते हैं। ये वही लोग होते हैं जो बाद में आपकी सैलरी का इश्यू बनाते हैं। ऐसे में आपको थोड़ी चालाकी से काम लेना चाहिए। जब कभी आपसे कोई आपकी सैलरी पूछे तो उसे हंस कर टाल दें।
विज्ञापन
3 of 4
प्लानिंग
अपने भविष्य को लेकर अगर आपने कोई प्लानिंग कर रखी है तो उसे अपने तक ही रखें। उदाहरण के लिए अगर अपका अपनी वर्तमान कंपनी में ज़्यादा दिन काम करने का इरादा न हो या फिर आपके पास कोई दूसरा अच्छा ऑफ़र हो तो इन सब योजनाओं को अपने तक ही रखें।
पर्सनल लाइफ पर बात करने से बचे
अपने पारिवारिक विवादों या फिर वित्तीय स्थिति के बारे में किसी से कोई चर्चा न करें। अगर आप अकेले रहते हैं तो भी ऑफिस के दोस्त को ये न बताएं। आपका ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानी में डाल सकता है।