सेल्फी लेने की आदत लोगों में जुनून की हद तक होती है। अगर आप भी ज्यादा सेल्फी लेते हैं तो आपको थोड़ा सचेत होने की जरूरत है। क्योंकि टेनिस एल्बो और गोल्फर्स एल्बो की तरह ज्यादा सेल्फी लेना आपकी कोहनी (एल्बो) में दर्द का कारण बन सकता है।
यह परेशानी खतरनाक स्तर तक भी जा सकती है। इस परेशानी को अब मेडिकल क्षेत्र में 'सेल्फी एल्बो' नाम दिया गया है।
विज्ञापन
सेल्फी लेने वालों को हो रही है, 'सेल्फी एल्बो' नाम की बीमारी
2 of 6
- फोटो : getty images
एक मेडिकल रिपोर्ट में कहा गया है कि पर्फेक्ट सेल्फी लेने के लिए बहुत से लोग इस परेशानी को नजरअंदाज कर रह हैं। अगर वे ऐसा कर रहे हैं तो धीरे-धीरे यह परेशानी उनकी कोहनी में दर्द का कारण बन सकती है।
विज्ञापन
सेल्फी लेने वालों को हो रही है, 'सेल्फी एल्बो' नाम की बीमारी
3 of 6
- फोटो : getty images
हाल ही में अवॉर्ड विनिंग जर्नलिस्ट होडा कोट्ब कोहनी में दर्द की शिकायत की वजह से डॉक्टर के पास गए थे। उन्होंने बताया,'डॉक्टर ने उनसे पूछा कि आप टेनिस या पिंग-पोंग खेलते हैं। मैंने डॉक्टर से कहा नहीं तो मैं ये नहीं खेलता। मैं बस ज्यादा सेल्फी लेता हूं।'
सेल्फी लेने वालों को हो रही है, 'सेल्फी एल्बो' नाम की बीमारी
4 of 6
- फोटो : getty images
डॉक्टर ने कोट्ब से कहा आपकी कोहनी में दर्द का कारण ज्यादा सेल्फी लेना ही है। जब आप सेल्फी लेते हैं तो आपका कंधा ऊपर होता है, सेल्फी क्लिक करते वक्त यह अजीब तरह से मुड़ जाता है।
सोचिए जब 20, 30, या 40 सेल्फी लेंगे तो क्या हालत होगी। डॉक्टर ने कोट्ब को कुछ आइसिंग के अलावा कुछ एक्सरसाइज भी बताई हैं ताकि उन्हें दर्द में आराम हो जाए।
विज्ञापन
सेल्फी लेने वालों को हो रही है, 'सेल्फी एल्बो' नाम की बीमारी
5 of 6
- फोटो : getty images
अमेरिका के स्पेशल सर्जरी मेडिसिन फिजिशियन जॉर्डन मेट्जल का कहना है कि,'ज्यादा सेल्फी लेने से आपकी मांसपेशियों पर अधिक दबाव बढ़ता है। इसकी वजह से आपकी हड्डयों में तक्लीफ तो होती है साथ ही सूजन भी हो सकती है।' अति हर चीज की बुरी होती है इसलिए आप अपना ख्याल जरूर रखें।