फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में नींद की झपकी लेने से होंगे कई फायदे, रिसर्च में खुलासा

Sat, 21 Oct 2017 03:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
सोना
ऑफिस में घंटों काम करने के बाद अक्सर एक ऐसा मौका आता है जब आप भले ही सिस्टम पर आंखे गड़ाए देख रहे हो लेकिन आपकी आंख अपने आप ही बंद हो जाती है। हद तो तब होती है जब आपकी इस झपकी को ऑफिस में कोई देख लेता है ऐसे समय में लोग अक्सर शर्मिंदगी महसूस करते हैं। हालांकि हाल ही में आई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि इस एक झपकी से किसी भी कंपनी का मुनाफा हो सकता है। 

पढ़ें- चैन की नींद लेना चाहते हैं तो डाइट में जरूर करें ये 5 बदलाव
विज्ञापन

2 of 5
सोना
एक शोध के अनुसार ऑफिस में हल्की सी झपकी काम करने की क्षमता को बढ़ाती है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन के शोधकर्ताओं ने पाया है कि ऑफिस टाइमिंग के दौरान छोटी सी झपकी गुस्से को काबू करती है और सहनशीलता को बढ़ाती है।

पढ़ें- मन में नेगेटिव विचार आते हैं तो जिंदगी में जरूर लाएं ये 5 बदलाव
विज्ञापन

3 of 5
ऑफिस
शोधकर्ताओं ने यह भी पाया कि झपकी आपके इमोशन्स को कंट्रोल करती है। इस बारे में शोधकर्ता जैनिफर गोल्ड स्किम्ड का कहना है कि झपकी उन लोगों के लिए खास फायदेमंद है, जिन्हें देर तक ऑफिस में रुकने की जरूरत होती है। इससे वह मुश्किल और चैलेंजिंग टास्क को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

पढ़ें- इन 5 तरीकों से करें किसी भी महिला में डिप्रेशन की पहचान

4 of 5
ऑफिस
आपको बता दें कि इस शोध में 18-50 साल की उम्र के 40 लोगों को शामिल किया गया। टेस्ट से पहले उन्होंने लगातार तीन रातों की नींद ली थी। इसके बाद उन्होंने कंप्यूटर टास्क पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने नींद, मूड और आवेग से संबंधित कई सवालों के जवाब दिए।

पढ़ें- ये 4 आदतें अगर आप बदल लें तो खुशनुमा हो जाएगी जिंदगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस
टेस्ट के दौरान जिन लोगों ने झपकी ली, थी उनमें आवेग का स्तर कम देखा गया। वहीं झपकी न लेने वालों में सहनशीलता का स्तर कम था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें