टारगेट पूरा करने का प्रेशर और बॉस की नाराजगी का ख्याल अगर आपकी भी रातों की नींद उड़ा रहा है तो ये उपाय आजमाकर आप अपनी मदद खुद कर सकते हैं।
पढ़े- धीरे-धीरे आपके शरीर में हो रहे हैं ऐसे बदलाव, जिनके बारे में जानते भी नहीं होंगे आप
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
क्या करना है, इसकी सूची बनाएं
काम बहुत सारा है तो सबसे पहले एक लिस्ट बनाएं जिसमें आपको कौन-कौन से काम निपटाने हैं, क्या जरूरी है और क्या कम जरूरी है, यह सब एक जगह लिखें। इससे आपको प्लानिंग करने में आसानी होगी और जरूरी काम छूटेगा नहीं।
विज्ञापन
3 of 5
किस काम को कितना समय देना है
अब यह तय करें कि दिन में कौन से काम के लिए आपको कितना समय देना है। साथ ही, कौन सा प्रोजेक्ट कब पूरा करना है इसकी डेडलाइन भी तय करें। न सिर्फ काम करने बल्कि कितनी देर का आप ब्रेक लेंगे दिन में इसका भी समय निर्धारित करें।
4 of 5
'नहीं' कहना सीखें
आप किसी जरूरी प्रोजेक्ट में लगे हैं और पहले ही काम के लोड की वजह से व्यस्त हैं तो किसी नए काम को हाथ में लेने के बजाय अपनी सीमाएं समझें और 'न' कहना सीखें। आप किसी काम को लेकर उसे डेडलाइन पर पूरा न कर पाएं इससे बेहतर होगा कि आप विनम्रता से मना कर दें।
टीमवर्क है बेहतर विकल्प
सारा काम अपने ऊपर ओढ़ने के बजाय उसे अपने सहयोगियों के साथ बांटना ही प्रबंधन की कला है। आप अकेले ही हर काम को निपटा लेंगे, यह सोच ही बहुत गलत है। सही प्रबंधन करने से काम कम समय में सही तरीके से पूरा होता है।