दिन-ब-दिन तनाव की समस्या लोगों में आम होती जा रही है। आज के समय में तनाव बच्चे, बड़े-बूढ़े और नौजवान सभी में देखने को मिलता है। अक्सर लोग तनाव के बारे में कुछ ऐसी बातों पर विश्वास कर लेते हैं जो खुद तनाव का कारण बन जाती हैं। तो आइए जानते हैं तनाव से जुड़े कुछ मिथक जिनकी सच्चाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन
बुरा ही नहीं अच्छा भी होता है तनाव, जानें अनसुनी सच्चाई
2 of 6
तनाव
मिथक- सबके लिए समान होते हैं तनाव के लक्षण।
सच्चाई- तनाव कई कारणों से होता है इसलिए इसके लक्षण भी लोगों में अलग-अलग दिखते हैं। किसी को तनाव में चिढ़चिढ़ापन अधिक होता है तो किसी को नींद नहीं आती। कुछ लोग तनाव की स्थिति में चीजे भूलने लगते हैं।
विज्ञापन
बुरा ही नहीं अच्छा भी होता है तनाव, जानें अनसुनी सच्चाई
3 of 6
तनाव
मिथक- तनाव हमेशा बुरा होता है।
सच्चाई- कहा जाता है कि अगर तनाव नहीं है तो वह इंसान सबसे खुश है। लेकिन इस धारणा के विपरित कई शोध ऐसे हुए हैं जो ये बताते हैं कि अगर जीवन में तनाव ना हो तो नीरसता जल्दी घर आती है। इसके अलावा तनाव हमें कफी कुछ सिखाता भी है।
बुरा ही नहीं अच्छा भी होता है तनाव, जानें अनसुनी सच्चाई
4 of 6
तनाव
मिथक- तनाव के छोटे लक्षणों का इलाज संभव नहीं।
सच्चाई- तनाव के छोटे-छोटे लक्षण को अनदेखा नहीं करना चाहिए। ये लक्षण ही आगे चलकर भयंकर रूप ले लेते हैं। इसलिए समय रहते इनका इलाज करवा लेना चाहिए।
विज्ञापन
बुरा ही नहीं अच्छा भी होता है तनाव, जानें अनसुनी सच्चाई
5 of 6
तनाव
मिथक- अगर तनाव है तो कहीं भी मजा नहीं आएगा।
सच्चाई- अगर आप तनाव से लड़ने की क्षमता रखते हैं तो ये बात झूठ साबित होती है। इसके अलावा लोग तनाव दूर करने के लिए ही बाहर घूमने जाते हैं। तनाव दूर करने के लिए आपको परिस्थितियों से लड़ना आना चाहिए।
बुरा ही नहीं अच्छा भी होता है तनाव, जानें अनसुनी सच्चाई
6 of 6
तनाव
मिथक- नशे में भूल जाते हैं तनाव।
सच्चाई- अगर आप तनाव से मुक्ति पाने के लिए शराब का सहारा लेते हैं तो ये गलत है। डॉक्टरों का मानना है कि शराब पीने से शरीर में कार्टिसोल नाम का हार्मोन बनता है जिससे तनाव बढ़ता है।
इसलिए तनाव होने पर शराब से दूर रहें।