फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्ग की तरह लगता है रोशनी में नहाया लास वेगास, 50 बार जा चुका हूं: द ग्रेट खली

Mon, 25 Jun 2018 05:02 PM IST
दलीप सिंह राणा
विज्ञापन
1 of 4
las vegas
रोशनी में नहाया लास वेगास स्वर्ग की तरह लगता है। व्यंजनों का स्वाद वर्णन से परे है। बहुत महंगा नहीं है यह शहर, लेकिन बहुत मिलनसार है। अमेरिका के राज्य नेवादा का शहर लास वेगास मेरा पसंदीदा विदेशी पर्यटन स्थल है। वहां जाकर मैं अपने आपको काफी तनाव रहित महसूस करता हूं। वहां जाकर मुझे अपनेपन का अहसास होता है। मैं अब तक कम से कम पचास बार वहां जा चुका हूं। लास वेगास में मैंने बहुत बार रेसलिंग की है। शुरू-शुरू में तो रेसलिंग के लिए मेरा इस शहर में आना-जाना था। धीरे-धीरे इसकी खूबसूरती ने मुझे इस कदर दीवाना बना दिया कि वह मेरा मनभावन विदेशी पर्यटन स्थल बन गया।

हालांकि, अब तक मैं दुनिया के बहुत सारे देशों में घूम चुका हूं। मगर लास वेगास जैसा शहर मुझे कोई नहीं भाया। रात को रोशनियों से नहाया हुआ यह शहर बेहद खूबसूरत लगता है। रात के समय यहां की जगमगाहट बेहतरीन नजारा पेश करती है। इसे 'फन सिटी' कहना बिल्कुल गलत न होगा। वैसे, यह महंगा शहर नहीं है।
विज्ञापन

2 of 4
las vegas
इस खूबसूरत शहर के डाउनटाउन क्षेत्र में आर्ट्स डिस्ट्रिक्ट बैनर तले फर्स्ट फ्राइडे उत्सव का आयोजन होता है। हर महीने के पहले शुक्रवार को यहां यह उत्सव मनाया जाता है। इसमें स्थानीय कलाकारों, संगीतकारों और नामचीन हस्तियों की कला का प्रदर्शन होता है। यह उत्सव देखने वाला होता है। संगीत प्रेमियों के लिए यह उत्सव देखना बहुत आनंदित करने वाला क्षण होता है। मेरी राय में इस शहर को घूमने के इच्छुक पर्यटक इस उत्सव को हरगिज देखना न भूलें, क्योंकि भारत में तो ऐसा उत्सव देखने का मौका मुश्किल से ही मिलता है।
विज्ञापन

3 of 4
las vegas
इसलिए कभी लास वेगास जाएं, तो फर्स्ट फ्राइडे उत्सव का आनंद जरूर लें। इस शहर के डाउनटाउन क्षेत्र में ढेर सारे कसीनो बने हुए हैं। पहली बार लास वेगास जाने वाला, तो यहां के हजारों कमरों वाले विशाल होटल भी देखता ही रह जाता है। पर्यटकों के मनोरंजन के लिए यहां एक से बढ़कर एक पार्क हैं। खानपान के नजरिए से भी इस शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आता है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के लोगों के लिए यहां विभिन्न प्रकार के व्यंजन मिलते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
las vegas
भारत में मुझे घूमने का मन करता है, तो मैं शिमला या कुल्लू-मनाली जाता हूं। मैं अब तक करीब दो सौ देशों में घूम चुका हूं। अब मैंने सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं देखा है। मगर यदि कभी रेसलिंग के चलते पाकिस्तान जाना पड़ा तो 
जरूर जाऊंगा।  

(जगदीश जोशी से हुई बातचीत पर आधारित)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें