फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल के कमरे में मौका पाते ही लोग जरूर करते हैं ये 5 काम, सुनने में भी आ जाएगी शर्म

Mon, 25 Jun 2018 04:21 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कपल
कई बार आपकी कुछ आदतें आपकी हैसियत की मोहताज नहीं होती हैं। भले ही व्यक्ति कितना भी रईस क्यों न हो, उसके बैग में उसकी जरूरत की सारी चीजें भी मौजूद हो लेकिन जब वो किसी होटल में रहने जाता है तो कुछ ऐसे काम कर बैठता है जिसे उसे दूसरों को बताने में काफी शर्म आती है। खास बात यह है कि बावजूद इसके उसे ये काम करने में बहुत मजा आता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसे कौन से वो पांच काम हैं जिसे लोग होटल में जाकर करना कभी नहीं भूलते।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
किट का सारा सामान इस्तेमाल करना 
होटल में चेकिंग करने पर होटल की तरफ से हमेशा एक किट दी जाती है। इस किट में ब्रश से लेकर सोप और शैम्पू भी होता है। ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि वो होटल स्टाफ के जाने के बाद तुरंत उस किट को खोलकर देखते हैं और जब तक उसकी एक एक चीज इस्तेमाल न कर लें तब तक वो शांति से नहीं बैठते।
विज्ञापन

3 of 6
होटल का तौलिया यूज करना
भले ही लोग अपने साथ तौलिया लेकर आते हैं लेकिन उनकी आदत होती है कि वो अपने साथ लाया हुआ तौलिया नहीं बल्कि होटल का दिया तौलिया ही इस्तेमाल करते हैं।
 

4 of 6
कमरे की एक एक चीज को ध्यान से देखना 
होटल के कमरे में जाते ही कुछ लोग तुरंत बेड पर लेट जाते हैं तो कुछ कमरे की एक एक चीज को पास से जाकर देखते हैं और अगर कोई ऐसी चीज मिल जाएं जिसे उन्होंने पहली बार देखा हो तो उस पर पूरा फोकस बनाकर रखते हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
वॉशरूम स्लीपर का इस्तेमाल करना
होटल में जाकर ज्यादातर लोग वो काम करते हैं जो भले ही घर में न करते हो। ऐसा ही एक काम वॉशरूम स्लीपर का इस्तेमाल करना है। ज्यादातर लोग होटल में वॉशरूम जाते समय वॉशरूम स्लीपर का ही इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
होटल का कुछ सामान ले जाना
होटल से वापस जाते समय ज्यादातर लोग होटल की चीजों को भी अपने साथ ले जाना नहीं भूलते। इन चीजों में होटल से मिलने वाली किट, तौलिया और चाय की केतली के पास रखे टी बैग और दूध पाउडर भी शामिल हैं। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें