फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपके बच्चे के बदलते नेचर के पीछे कहीं आप ही तो जिम्मेदार नहीं,यहां जानें

Sun, 18 Feb 2018 02:22 PM IST
शिमला से ममतेश ठाकुर
विज्ञापन
1 of 3
stress management
हाल ही में अमेरिका के फ्लोरिडा के पार्कलैंड स्थित मारजोरी स्टोनमैन डगलस हाई स्कूल में एक छात्र द्वारा की गई गोलीबारी में छात्रों समेत करीब 17 लोग मारे गए। 19 वर्षीय आरोपी छात्र निकोलस क्रूज को अनुशासनात्मक कार्यवाई के तहत स्कूल से निकाल दिया गया था। इसी तरह पिछले वर्ष भारत में  हरियाणा के गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात वर्षीय प्रद्युम्न की एक 11वीं के छात्र ने हत्या कर दी थी। इसके अलावा इस वर्ष लखनऊ के 'ब्राइटलैंड स्कूल' में कक्षा में ही एक छात्रा ने एक छात्र को चाकू मार दिया था।

 
विज्ञापन

2 of 3
stress management
इस तरह के मामले हमें यह सोचने पर मजबूर करते हैं कि आखिर बच्चों में इतनी हिंसात्मक प्रवृत्ति कहां से आ रही है, जिससे वे छोटी-छोटी बातों के लिए किसी को भी जान से मार सकते हैं। बच्चों में बढ़ रही इस हिंसक प्रवृत्ति के पीछे शिक्षा व्यवस्था और अभिभावक दोनों ही कहीं न कहीं दोषी हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
stress management
वर्तमान में बच्चों पर पढ़ाई को लेकर जो दबाव है, वह उनके ऊपर काफी हावी होता जा रहा है। आजकल के अधिकतर माता-पिता कामकाजी हैं। नौकरीपेशा होने के कारण उनके और बच्चों के बीच खाई बढ़ती जा रही है। वे एक-दूसरे की भावनाओं को नहीं समझते हैं। माता-पिता भी बच्चों से कभी यह नहीं पूछते कि उसे दिक्कत कहां आ रही है? बच्चे एकाकी होकर चिड़चिड़े और हिंसात्मक न हो जाएं, इसलिए प्रत्येक माता-पिता को इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें