फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मूड में भी भूल कर न खाएं ये चीजें, खुद को डाल लेंगे मुसीबत में

Fri, 17 Nov 2017 10:21 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 4
स्ट्रेस
तनाव ऐसी चीज है जो कभी भी किसी को भी हो सकता है। अगर किसी के भी मन में कोई बात बैठ जाती है तो उससे छुटकारा पाना आसान नहीं होता ऐसे में लोग अपना फ्रस्टेशन या तो लोगों पर गुस्सा करके निकालते हैं या फिर कुछ भी खाना शुरू कर देते हैं। आप किचन में जाते हैं और हाथ में जो भी लगा वो खाना शुरू कर देते हैं। ऐसे में ज्यादातर खाने वाली चीजें जंक फूड ही होते हैं। इसे कहते हैं स्ट्रेस ईटिंग यानि किसी कारण विचलित या तनाव में होने पर बेहिसाब कुछ भी और कितना भी खाना।

पढे़ं- दिनभर थका महसूस करते हैं तो अनदेखा न करें ये लक्षण, हो सकती है गंभीर समस्या
विज्ञापन

2 of 4
स्ट्रेस
इस भूख के कारण बढ़ सकता है वजन
तनाव बढ़ने पर एड्रनल ग्लैंड सक्रिय हो जाती है और शरीर में कॉर्टिसोल नाम का तत्व निकलता है जो भूख बढ़ाता है। लेकिन तनाव से बढ़ने वाली इस भूख के कुछ खतरनाक अंजाम भी हो सकते हैं। एक शोध में पाया गया कि तनाव के कारण ज्यादा खाने वाली महिलाओं के शरीर में कैलोरी और फैट जरूरी मात्रा में कम नहीं हो पाता है। ज्यादा फैट कमर के पास ही इकट्ठा होता है।

पढे़ं- जानें आखिर क्यों नंबर 13 से होती है लोगों को टेंशन
विज्ञापन

3 of 4
रहिए कूल
खराब मूड को और खराब कर सकते हैं ये जंक फूड
अफसोस की बात है कि तनाव में भूख लगने पर हम पौष्टिक चीजें खाने की बजाए चिप्स, आईस्क्रीम जैसे चटर पटर की तरफ बढ़ते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन चीजों में शुगर लेवल ज्यादा होता है जो हमें अच्छा महसूस कराता है। धीरे धीरे हाल यह हो जाता है कि हर बार तनाव कम करने के लिए हम इन्हीं चीजों को खाने के लिए भागते हैं। जो लगो ऐसा कर चुके हैं वो ज्यादा अच्छे से समझते हैं कि इन चीजों को खाने के बाद आखिरकार होता क्या है। इंसान और ज्यादा दुख में बह जाता है। अपनी गलती ढूंढने लगता है या चिढ़चिढ़ा हो जाता है। यानि इन चीजों को खाने से मूड अच्छा होने के बजाए और बुरा हो जाता है।

पढ़ें- ये 5 आदतें बढ़ाती हैं तनाव, जानें कैसे करें दूर
विज्ञापन

4 of 4
नाखून चबाना
इस आदत से छुटकारा पाना के लिए अपनाएं ये तरीका 
ऐसा नहीं है कि स्ट्रेस में होने के कारण लोगों को ये नहीं पता है कि वो इतना तनाव की वजह से ही खा रहे हैं। इसलिए इससे बचने के लिए पहले खुद को शांत करें। खुद से पूछें कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं और आपको क्या चाहिए।

पढ़ें- नौकरी और परिवार के बीच ऐसे बनाएं संतुलन कोसों दूर भागेगा तनाव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें