कई बार आपकी कुछ आदतें आपकी हैसियत की मोहताज नहीं होती हैं। भले ही व्यक्ति कितना भी रईस क्यों न हो, उसके बैग में उसकी जरूरत की सारी चीजें भी मौजूद हो लेकिन जब वो किसी होटल में रहने जाता है तो कुछ ऐसे काम कर बैठता है जिसे उसे दूसरों को बताने में काफी शर्म आती है। खास बात यह है कि बावजूद इसके उसे ये काम करने में बहुत मजा आता हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर ऐसे कौन से वो पांच काम हैं जिसे लोग होटल में जाकर करना कभी नहीं भूलते।