अच्छी सैलरी के बावजूद अगर आपके घर में पैसों की तंगी बनी रहती है तो इस गणेश चतुर्थी आप अपने सारे कष्ट दूर करने के लिए तैयार हो जाइए। गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करने से घर में सुख शांति बनी रहती है। पुराणों के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी का जन्म हुआ था। माना जाता है कि जिस पर गणेश जी की कृपा हो जाए उसके जीवन से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस बार गणेश चतुर्थी का उत्सव 13 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगा।गणेश जी को अमंगल और विघ्नहर्ता कहा जाता हैं। अगर अच्छा कमाने के बाद भी आपके घर में पैसों की तंगी है तो ये आसान उपाय आपकी समस्या दूर कर सकते हैं।