आमतौर पर यह सुनने को मिलता है कि लड़कों को दर्द नहीं होता, वे रोते नहीं और उन्हें किसी बात का डर नहीं होता। मगर यह झूठ है। लड़कों को भी इन पांच चीजों का डर होता है।
नपुंसकता
जिस तरह लड़की को हमेशा डर लगता है कि वह अपने पार्टनर को खुश रख पा रही हैं या नहीं, उसी तरह लड़के भी इस बात को लेकर तनाव में रहते हैं कि वह अपनी पार्टनर को संतुष्ट कर पा रहे हैं या नहीं। लड़कियां जहां इस बात को लेकर फिक्रमंद रहती हैं कि कहीं 30 साल की उम्र के बाद वह प्रेग्नेंट हो पाएंगी या नहीं, वहीं लड़कों को नपुंसकता को लेकर डर सताता है।
विज्ञापन
2 of 5
stress man
कमिटमेंट
लगभग सभी लड़के कमिटमेंट करने से भागते हैं। उन्हें लगता है कि एक रिश्ते में बंधने के बाद उनकी आजादी छिन जाएगी। मगर दूसरी ही तरफ उन्हें इस बात का भी डर रहता कि कहीं गर्लफ्रेंड या पत्नी छोड़कर चली ना जाए। यही वजह है कि लड़के भले ही कमिटमेंट से दूर भागें मगर पत्नी और गर्लफ्रेंड से वह इसकी उम्मीद जरूर रखते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
stress
बुढ़ापा
सिर्फ लड़कियां ही नहीं, लड़कों को भी अपने लुक्स और यौवन की फिक्र होती है। गंजेपन, सफेद बाल और झुर्रियों से वह उतना ही डरते हैं, जितनी लड़कियां डरती हैं।
4 of 5
स्ट्रेस
बच्चा
लड़कियों को इस बात का डर होता है कि बच्चे की परवरिश की वजह से उसे अपनी नौकरी से समझौता करना पड़ेगा। इसी तरह मर्दों को हमेशा इस बात का डर लगा रहता है कि वे अपने बीवी बच्चों का सही से ध्यान रख पाएंगे या नहीं। इस वजह से कई लड़के शादी तक नहीं करते। अगर वे बीवी की ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाते तो उन्हें अच्छा नहीं लगता और खुद को कोसने लगते हैं।
पैसा
एक शोध के मुताबिक, मर्दों को बुढ़ापे में दूसरों पर निर्भर होने का डर लगा रहता है। यही नहीं वह हमेशा इस बात को लेकर तनाव में रहते हैं कि वह अपने परिवार के लिए घर, बैंक बैलेंस और सुख-सुविधा के तमाम साधन जुटा लें। इसके लिए वह नौकरी या बिजनेस को लेकर बहुत फोकस होते हैं।