फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश जाकर इस टूरिस्ट प्लेस को जिसने नहीं देखा तो समझो जन्नत नहीं देखी

Mon, 28 May 2018 10:07 AM IST
आशीष शर्मा
विज्ञापन
1 of 5
Ashish Sharma
टीवी के फेमस एक्टर आशीष शर्मा ने 'अमर उजाला' से बात की और हिमाचल की खूबसूरत जगह का एक्सपीरियंस शेयर किया। आशीष ने बताया सूंगरी में जो भी सैलानी आते हैं, वे यहां के लोगों के घरों में अतिथि बनकर रहते हैं। आप वही स्वादिष्ट भोजन खाएंंगे, जो वे बनाते हैं। मुझे पहाड़ी जगहों पर जाने का बहुत शौक है। प्रकृति के पास होना मुझे बहुत अच्छा लगता है। लगभग दो-ढाई वर्ष पहले की बात है। मेरी नई-नई शादी हुई थी और हमने किसी पहाड़ी जगह पर घूमने का प्लान बनाया और हिमाचल प्रदेश को चुना। कुछ टाइम शिमला में बिताने के बाद हम थोड़ा आगे निकल गए। शिमला से जब आप नीचे की तरफ आते हैं, तो एक जगह आती है, उसका नाम है ‘सूंगरी’।
विज्ञापन

2 of 5
Ashish Sharma
यह एक छोटा-सा कस्बा है। यहां जाने के लिए आपको शिमला से स्थानीय बस या टैक्सी मिल सकती है। बहुत ही सुंदर, शानदार, मनोरम घाटियों के बीच। यह पहाड़ों के ऊपर बना हुआ है। सूंगरी में बहुत ही कम आबादी है। आसपास चिनार के खूबसूरत पेड़ हैं। हमें इस जगह के बारे में किसी ने नहीं बताया था। हमने यूं ही घूमते-घूमते इस जगह को खोज निकाला। जब वहां पहुंचे, तो हमें यहां का पूरा वातावरण और जगह इतनी पसंद आई कि फिर हम यहां दो से तीन दिन ठहर गए।
 
विज्ञापन

3 of 5
Ashish Sharma
सूंगरी का मनोरम वातावरण तो लाजवाब है ही, साथ ही वहां बनने वाला स्थानीय भोजन भी बहुत लाजवाब था। हमें उन व्यंजनों के नाम तो नहीं पता थे, लेकिन वे खाने में बहुत ही स्वादिष्ट थे। जब हम वहां गए थे, तब उस समय वहां पर कोई होटल नहीं था। अभी शायद बन चुके गए हों। यहां जो भी सैलानी आते हैं, वे यहां के लोगों के घरों में अतिथि बनकर रहते हैं। आपको एक कमरा दे दिया जाता है और आपकी खूब मेहमाननवाजी की जाती है। जब आप जाते हैं, तो जिस घर में ठहरे होते हैं, उन्हें अपने रहने और खाने-पीने का पैसा देकर जाते हैं। यानी यहां आप होटल में स्टे नहीं करते, बल्कि होमस्टे करते हैं। 

4 of 5
Ashish Sharma
यहां रहकर आप उन लोगों की जीवनशैली और संस्कृति को बहुत करीब से देखते हैं। ये लोग आपके लिए वही भोजन पकाते हैं, जो खुद खाते हैं। यहां के लोग बहुत मिलनसार और किसी भी अतिथि का सत्कार बहुत ही मन से करते हैं। जो लोग हमेशा तकनीकी सुविधाओं से घिरे रहते हैं, अगर वे इन सब चीजों से दूर कुछ समय शांति और सुकून से बिताना चाहते हैं, तो यह जगह उनको बहुत रास आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ashish sharma
सूंगरी बहुत ही मजेदार जगह है। यह आपको एक अलग ही दुनिया का अहसास कराती है। जब हम वहां गए थे, तब वहां इतनी सुविधाएं नहीं थीं, लेकिन अब सुना है कि आप वहां ऑनलाइन भी अपने लिए घर की बुकिंग करा सकते हैं। यहां का मौसम बहुत ही खुशनुमा है। मैं कहूंगा कि जब कभी आप शिमला जाएं, तो एक बार इस खूबसूरत जगह का रुख जरूर करें।

-रेणु खंतवाल से हुई बातचीत पर आधारित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें