फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादा ट्रैवल करने वाले लोग इस खबर को जरूर पढ़ें, कहीं आपको ये बीमारी तो नहीं

Fri, 05 Jan 2018 10:07 AM IST
अंशुमाला
विज्ञापन
1 of 4
किसी को यात्रा रोमांचित करती है, तो किसी के लिए यह रोजमर्रा की परेशानियों से पीछा छुड़ाने का बहाना है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो यात्रा पर जाने से पहले तो बेहद उत्साहित रहते हैं, लेकिन जैसे-जैसे दिन करीब आता है, उनके अंदर यात्रा को लेकर घबराहट बढ़ने लगती है। इनमें यात्रा के दौरान चिंता और व्यग्रता के लक्षण अधिक नजर आते हैं। इस स्थिति को ‘ट्रैवल एंग्जाइटी’ कहते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
यह समस्या उन लोगों में अधिक देखने को मिलती है, जो यात्रा पर बहुत कम निकलते हैं। उनमें भी यह समस्या देखने को मिलती है, जो रोजमर्रा के दिनों में भी अधिक चिंतित रहते हैं। कुछ लोगों को पहाड़ों पर जाने से घबराहट होती है, तो कुछ लोगों को फ्लाइट से सफर करने के बारे में सोच कर चिंता सताने लगती है।
विज्ञापन

3 of 4
ट्रैवल एंग्जाइटी की वजह

‘फियर ऑफ अननोन’ यानी नई जगह के प्रति मन में एक डर बैठ जाना। जैसे, किसी नए हिल स्टेशन पर आपको घूमने जाना है, लेकिन उस जगह के बारे में आपको कुछ भी पता नहीं है, तो आप अपनी यात्रा को लेकर चिंतित हो जाते हैं। किसी चीज को लेकर चिंता या घबराहट तभी होती है, जब आप उसके बारे में कुछ भी नहीं जानते। कई बार तैयारी पूरी नहीं होने, परिवेश या फिर यात्रा के माध्यम को लेकर भी लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में वे यात्रा पर जाने से एक दिन पहले असहज महसूस करने लगते हैं। विमान से यात्रा करना, ट्रिप से पहले नहीं, बल्कि ट्रिप के दौरान एंग्जाइटी का शिकार होना आदि भी ट्रैवल एंग्जाइटी का कारण बनते हैं।  
विज्ञापन

4 of 4
समस्याएं क्या-क्या

ट्रैवल एंग्जाइटी में अक्सर लोगों को यात्रा से पहले वाली रात को नींद नहीं आती है। कुछ लोगों में पेट खराब होने की समस्या देखी जा सकती है। चिड़चिड़ापन, बेचैनी और घबराहट देखने को मिलती है। यात्रा पर निकलने के बाद भी बार-बार सामान चेक करने की आदत हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें