फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से कुछ ही घंटों की दूरी पर हैं ये ट्रैकिंग प्वाइंट, चंद पैसों में कर सकते हैं फुल-ऑन मस्ती

Mon, 28 May 2018 10:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kheerganga
अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं और दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर सिर्फ और सिर्फ आपके लिए हैं। भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर हर कोई यही चाहता है कि वह जिंदगी में कुछ नया करें, ऐसे में ट्रैकिंग करना आपके लिए किसी एडवेंचर से कम नहीं होगा। तो चलिए आज हम आपको दिल्ली से महज 5-6 घंटे की दूरी पर कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर आप ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Kheerganga
खीरगंगा
खीरगंगा हिमांचल का सबसे फेमस ट्रैकिंग प्वाइंट है। यहां पर दूर-दूर से लोग ट्रैकिंग करने के लिए आते हैं। दिल्ली से खीरगंगा की दूरी करीब 500 किलोमीटर है। इसके लिए सबसे पहले आपको दिल्ली से चंडीगढ़ जान पड़ेगा।चंडीगढ़ से खीरगंगा महज 120 किलोमीटर रह जाता है। अप्रैल से नवंबर ट्रैकिंग के लिए बेस्ट समय है लेकिन जुलाई में यहां मॉनसून की वजह से जाने से बचें। 
विज्ञापन

3 of 5
Lansdowne
लैंसडाउन
उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में लैंसडाउन ट्रैकिंग के लिए फेमस जगहों में से एक है। दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी 250 किलोमीटर है। लैंसडाउन तक बस या फिर ट्रेन से जा सकते हैं। लैंसडाउन के सबसे पास देहरादून है। ऐसे में आप दिल्ली से देहरादून की सीधे ट्रेन ले सकते हैं। देहरादून से लैंसडाउन की दूरी 81 किलोमीटर है। वहां तक पहुंचने के लिए बस या फिर टैक्सी बेस्ट ऑपशन है। 

4 of 5
Dhanaulti
धनौती
धनौती मसूरी के पास स्थित फेमस ट्रैकिंग प्वाइंट है। दिल्ली से धनौती की दूरी 221 किलोमीटर है। ऐसे में आप चाहे तो देहरादून तक ट्रेन से जाकर वहां से टैक्सी ले सकते हैं। यह चंबा और मसूरी के बीच में स्थित टैकिंग की जगह है। जो बेहद खूबसूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Spiti Valley
स्पीति वैली
हिमांचल प्रदेश में स्थित स्पीति वैली ट्रैकिंग के लिए बेस्ट जगह है। दिल्ली से इसकी दूरी 737 किलोमीटर है। इसके लिए दिल्ली से शिमला तक की बस भी कर सकते हैं और उसके बाद टैक्सी या कर सकते हैं। हालांकि दिल्ली से सीधे टैक्सी करना बेस्ट ऑप्शन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें