फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूल कर न छोड़े घूमने का मौका, पॉकेट में है केवल 6 हजार तो गर्मियों में इन 5 जगहों पर मिलेगा 'स्वर्ग'

Tue, 22 May 2018 10:07 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kasol
गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही हर कोई चाहता है कि वह रोजाना के रुटीन से दूर परिवार के साथ कही घूमने जाए। ऐसा करने से मूड फ्रेश होता है जिसकी वजह से आपको अनचाहे तनाव से पलभर में छुटकारा मिल जाता है। कई बार लोग घूमना तो चाहते हैं लेकिन यही सोचते हैं कि ऐसी जगह पर घूमने जाएं जहां पर कम से कम पैसा खर्च हो। तो चलिए आज हम आपको ऐसी 5 जगहों के बारे में बताते हैं जहां पर आप 5 से 6 हजार में ही अपने परिवार को जन्नत की सैर करा सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 6
Rishikesh
ऋषिकेश
अगर आप एडवेंचर का शौक रखते हैं तो ऋषिकेश आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह हो सकती हैं। यहां पर 2 दिन और 3 रातें ठहरने पर खाना-पीना मिलाकर 3 हजार से भी कम का खर्चा आएगा। यहां पर सुख सुविधाओं के साथ काफी कम पैसों में रुकने के लिए धर्मशालाएं मिल जाएंगी। ऐसे में घूमना फिरना मिलाकर पूरा खर्चा 5 से 6 हजार के अंदर ही आएगा।
विज्ञापन

3 of 6
Shimla
शिमला-कुफरी
घूमने के लिए शिमला और कुफरी भी आपके लिए बेस्ट जगह हो सकती है। यहां पर ठहरने के लिए टूर पैकेज ले सकते हैं जो आपको आसानी से 5 से 6 हजार के अंदर मिल जाएगा। ऐसा हो सकता है कि ये होटल थोड़ा पॉश इलाके से दूर हो लेकिन शेयरिंग टैक्सी की बेहतरीन सुविधा की वजह से आप आसानी से कहीं भी जा सकते हैं। 

4 of 6
Kasol
कसोल 
बैचलर्स की सबसे ज्यादा पसंदीदा जगहों में से एक कसोल है। यह चंडीगढ़ और मनाली के पास एक छोटा सा हिल स्टेशन है। अगर बहुत पीक सीजन नहीं चल रहा है तो यहां पर आपको आसानी से 800 से 900 रुपए में होटल मिल जाएगा। खाने पीने को लेकर यह जगह सस्ती है। कम पैसों में ही आप पेटभर खाना आराम से खा सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
Nanital
नैनीताल 
झीलों का शहर नैनीताल भी कम पैसों में घूमने के लिए अच्छी जगह है। यहां पर रहने से लेकर खाने पीने तक के लिए आप अपनी पॉकेट के अनुसार होटल बुक कर सकते हैं। नैनीताल के आस पास भी घूमने वाली कई जगह हैं जहां पर आप खूब मस्ती कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Panchmarhi
पंचमढ़ी
वॉटरफॉल देखने के शौकीन है तो मध्य प्रदेश का पंचमढ़ी घूमने के लिए सबसे बेहतरीन जगह है। यहां पर दो दिन और दो रात ठहरने के लिए आपको 1000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से होटल मिल जाएगा। घूमने के लिए शेयरिंग टैक्सियां और बस भी हैं। ऐसे में यह टूर कुल मिलाकर आपके बजट के अंदर ही पड़ेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें