फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shraddha Kapoor: स्त्री 2 फेम श्रद्धा कपूर का घर देख भूल जाएंगे सलमान का गैलेक्सी अपार्टमेंट

Sun, 25 Aug 2024 11:18 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री 2 के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली है। फिल्मों से कमाई के अलावा श्रद्धा ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। उनके पास लगभग 123 करोड़ की संपत्ति है।
विज्ञापन
1 of 6
श्रद्धा कपूर का घर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
Shraddha Kapoor Sea Facing Lavish House: फिल्म स्त्री 2 की सफलता के साथ ही अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर नरेंद्र मोदी और प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ दिया है और अब वह 100 मिलियन फाॅलोअर्स की सूची में शामिल होने के करीब पहुंच गई हैं। 

सोशल मीडिया पर उनके फालोअर्स का तो इजाफा हो ही रहा है, साथ ही उनकी संपत्ति और आय में भी बढ़ोतरी हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रद्धा कपूर ने फिल्म स्त्री 2 के लिए 5 करोड़ रुपये फीस ली है। फिल्मों से कमाई के अलावा श्रद्धा ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी मोटी कमाई कर लेती हैं। उनके पास लगभग 123 करोड़ की संपत्ति है। 

श्रद्धा कपूर इतनी अमीर होते हुए भी काफी सादगी के साथ रहती हैं। हालांकि श्रद्धा मुंबई के सबसे महंगे और पाॅश इलाकों में से एक जुहू में समुद्र किनारे एक आलीशान घर में अपने परिवार के साथ रहती हैं। उनके इस घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रुपये है। इसके अलावा उनका मड आइलैंड में भी बेहद भव्य बंगला है, जिसकी कीमत लगभग 20 करोड़ रुपये बताई जाती है। श्रद्धा कपूर के जुहू वाले घर के अंदर की तस्वीरें देख आप बड़े-बड़े सुपरस्टार के बंगलों को भी भूल जाएंगे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
श्रद्धा कपूर का घर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर के इस सी फेसिंग अपार्टमेंट को मार्डन तरीके से सजाया गया है लेकिन पारंपरिक स्पर्श बरकरार रखा गया है। घर की सजावट में टेक्सचर वाॅल्स और विंटेज थीम का उपयोग किया गया है। महंगे फर्नीचर घर को बेहद शानदार और आकर्षक बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
श्रद्धा कपूर का घर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
अक्सर श्रद्धा सोशल मीडिया पर अपने घर की तस्वीरें शेयर करती हैं। घर में बड़ा सा लिविंग रूप है, जहां ऑफ व्हाइट रंग का सोफा और रंग बिरंगे कुशन सजे हैं। दीवारों को पेटिंग्स और शोकेश से सजाया गया है।

4 of 6
श्रद्धा कपूर का घर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
लिविंग रूम से सटा हुआ दूसरी ओर छोटा सा मंदिर है, जहां श्रद्धा कपूर को अक्सर पूजा करते देखा जा सकता है। मंदिर की सजावट फूलों से की गई है।
विज्ञापन

5 of 6
श्रद्धा कपूर का घर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
घर में हरियाली देखने को मिल जाएगी। श्रद्धा के घर में बड़ा सा बगीचा भी है, जहां कई सारे पेड़ पौधों के बीच सीटिंग एरिया बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
श्रद्धा कपूर का घर - फोटो : instagram/shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर के घर में लाइब्रेरी और सुंदर सी बालकनी है, जहां से समुद्र का शानदार नजारा दिखाई देता है। इसके अलावा छत पर रिलैक्स करने के लिए अच्छा स्पेस दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें