Sonam Wangchuk : लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग करने वाले जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को हिंसक विरोध प्रदर्शन भड़काने के आरोप में लेह से गिरफ्तार कर लिया गया। आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 3 इडियट्स के फुंसुख वांगडू का किरदार सोनम वांगचुक से ही प्रेरित था। लद्दाख की बर्फीली वादियों से निकलकर पूरी दुनिया में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण का परचम लहराने वाले सोनम वांगचुक आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 3 इडियट्स के फुनसुख वांगडू से अलग असल जिंदगी में वे एक दूरदर्शी इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरण योद्धा हैं। आइए जानते हैं सोनम वांगचुक की जीवनी, जीवन शैली और नेटवर्थ के बारे में।