फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gardening Tips: बरसात में गलती से भी इन 7 पेड़ों को न लगाएं, सांपों का बन जाता है अड्डा

Fri, 25 Jul 2025 10:21 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Snakes Favourite Trees in Rainy Season: प्राकृतिक हरियाली हमारी जिंदगी में सुकून लाती है, लेकिन अगर सावधानी न बरती जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इस मानसून में अपने घर और आसपास के गार्डन या खेत में इन पौधों को पहचानें और उनसे उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन
1 of 8
पेड़ों में छिपा सांप - फोटो : Adobe
Snake Hideout Plants: बरसात का मौसम हरियाली और ताजगी लेकर आता है, लेकिन इसी के साथ बढ़ता है सांपों का खतरा। बारिश में जमीन गीली हो जाती है, बिलों में पानी भर जाता है और सांप निकलकर सूखे और गर्म स्थानों की तलाश में घरों की ओर रुख करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ खास पेड़ और पौधे ऐसे हैं जो सांपों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं? बारिश के मौसम में सांप अक्सर इन पेड़ों की जड़ों, झाड़ियों और छालों में छिप जाते हैं या लिपटकर आराम करते हैं।

अगर आप अपने घर, खेत, बगीचे या ऑफिस के आसपास इन पौधों को लगाते हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है। प्राकृतिक हरियाली हमारी जिंदगी में सुकून लाती है, लेकिन अगर सावधानी न बरती जाए तो यह जानलेवा भी साबित हो सकती है। इस मानसून में अपने घर और आसपास के गार्डन या खेत में इन पौधों को पहचानें और उनसे उचित दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

2 of 8
केले का पौधा - फोटो : adobe stock
केले का पेड़

केले का पौधा सांपों का सबसे पसंदीदा ठिकाना होता है। केले का पेड़ गीला, छायादार और मुलायम होता है, जो सांपों को बेहद पसंद आता है। बारिश के दिनों में इसकी जड़ें और तनों के बीच की जगह सांपों के छिपने के लिए आदर्श बन जाती है। ऐसे में केले के पौधे को घर के बहुत पास न लगाएं। बड़े पौधों में ये आसानी से छिप जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
पीपल का पेड़ - फोटो : freepik
पीपल और बरगद

पीपल और बरगद का पेड़ गर्मी में छांव देने के साथ ही खतरे का घर भी होते हैं। ये दोनों पेड़ अपने मोटे तनों और हवाई जड़ों के कारण सांपों को छिपने और ऊपर चढ़ने के लिए सबसे उपयुक्त लगते हैं। बारिश में इनकी नमी और अंधेरा सांपों को बहुत भाता है। बरसात के मौसम में इन पेड़ों के पास जाने से बचें और सावधानी रखें।

4 of 8
बांस - फोटो : Freepik
बांस का झाड़

बांस के पेड़ घने होते हैं और इनके नीचे की ज़मीन अक्सर नम रहती है। यह माहौल सांपों को बिल बनाने या आराम करने के लिए उपयुक्त लगता है। कई बार सांप बांस के खोखले हिस्से में भी छिप जाते हैं। ये सांप के लिए बिल या सुरंग जैसा होता है। इसलिए बांस को गार्डन  में न लगाएं। बारिश में बांस के पेड़ों में सांप छिपे हो सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 8
तुलसी - फोटो : freepik
 तुलसी के पास झाड़ियां

तुलसी का पौधा आस्था से जुड़ा है और पवित्र माना जाता है, लेकिन इसके आस-पास झाड़ियां या घास उग जाएं तो वो सांपों के छिपने की जगह बन जाती हैं। खासकर जब आप तुलसी के पास गमलों या बेकार चीज़ों को जमा करते हैं। ऐसे में बारिश के मौसम में विशेष तौर पर तुलसी के आसपास साफ-सफाई बनाए रखें।
विज्ञापन

6 of 8
नीम का पत्ता - फोटो : freepik
नीम का पेड़

नीम एंटीबैक्टीरियल होने के बावजूद सांपों को गर्म और सुरक्षित माहौल देता है, खासकर जब इसके नीचे सूखी पत्तियाँ जमा हो जाती हैं। नीम के पेड़ पर सांप डेरा जमा सकते हैं। इसलिए अगर घर के आसपास या गार्डन में नीम लगी हो तो नियमित साफ-सफाई जरूर रखें। 
विज्ञापन

7 of 8
सफेदा - फोटो : Instagram
सफेदा और अर्जुन

ये ऊंचे और घने पेड़ बारिश में सांपों के लिए सुरक्षित स्थान बन जाते हैं। इन पेड़ों पर चढ़ने या झाड़ियों में छिपने के लिए मानसून का मौसम उपयुक्त समय होता है। इसलिए इन पेड़ों को मुख्यद्वार या खिड़की के पास न लगाएं।
विज्ञापन

8 of 8
कनेर - फोटो : instagram
कनेर और दूध वाले पौधे 

कनेर जैसे फूलदार पौधे और जिन पौधों से दूध निकलता है, वे भी सांपों को आकर्षित करते हैं। इनमें घनी पत्तियां और छिपने की पर्याप्त जगह होती है। घर पर इन पेड़ों को लगाने से बचें। साथ ही घर के आसपास ऐसे पौधे लगे हैं तो बच्चों को दूर रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें