Expensive Things that Save Money: जब भी हम कोई चीज खरीदते हैं, तो सबसे पहले उसकी कीमत पर नजर जाती है। अगर कीमत ज्यादा हो, तो अक्सर हम उसे छोड़कर सस्ता विकल्प चुन लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कोई सस्ती चीज अगर बार-बार बदलनी पड़े, तो उसका कुल खर्च एक अच्छी क्वालिटी वाले प्रोडक्ट से भी ज्यादा हो सकता है?
समझदार खरीदार सिर्फ कीमत देखकर खरीदारी नहीं करते, बल्कि कीमत से ज्यादा क्वालिटी और समय का ध्यान रखते हैं। यानी समय के साथ होने वाले कुल खर्च पर ध्यान देते हैं। उदाहरण के लिए, 5,000 रुपये का ऐसा प्रोडक्ट जो पांच साल तक चलता है, वह 1,500 रुपये की उस चीज से ज्यादा किफायती साबित हो सकता है, जिसे हर साल बदलना पड़े।
यही सोच आपको अनावश्यक खर्च से बचा सकती है। कुछ ऐसी चीजें हैं जिन पर शुरुआत में थोड़ा ज्यादा खर्च करना भविष्य में रिपेयर, रिप्लेसमेंट और स्वास्थ्य से जुड़े खर्चों को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, इनमें से कुछ निवेश आपकी कमाई बढ़ाने और जीवन की गुणवत्ता सुधारने में भी मदद कर सकते हैं।
अगर आप भी स्मार्ट तरीके से पैसा खर्च करना चाहते हैं, तो इन 5 चीजों को अपनी खरीदारी की सूची में जरूर शामिल करें।
स्मार्ट खरीदारी के लिए 5 आसान नियम
- केवल कीमत नहीं, टिकाऊपन भी देखें।
- सस्ता खरीदने से पहले उसकी लाइफ जरूर समझें।
- गुणवत्ता और वारंटी पर ध्यान दें।
- स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े खर्च को निवेश मानें।
- जरूरत के अनुसार खरीदें, केवल ट्रेंड देखकर नहीं।