फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Breast Size Reduce Yoga: ब्रेस्ट साइज कम करने के लिए रोज करें ये 7 योगासन, कुछ ही हफ्तों में दिखेगा फर्क

Sat, 04 Jul 2026 10:27 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Breast Size Kaise Kam Karen: क्या योग से ब्रेस्ट साइज कम किया जा सकता है?

योग सीधे तौर पर केवल ब्रेस्ट का आकार कम नहीं करता। हालांकि नियमित योग, संतुलित आहार और कैलोरी की कमी के साथ वजन कम होने पर कुछ लोगों में ब्रेस्ट का आकार भी कम हो सकता है। साथ ही योग छाती की मांसपेशियों को मजबूत बनाकर बेहतर पोस्चर और शरीर को अधिक टोन दिखाने में मदद करता है।

विज्ञापन
1 of 8
ब्रेस्ट साइज कम करने वाले योग - फोटो : AI

Brest Size Kam Karne Wale Yogasan: कई महिलाएं बड़े ब्रेस्ट साइज की वजह से पीठ दर्द, कंधों में तनाव, गर्दन में दर्द, सही कपड़े चुनने में परेशानी और आत्मविश्वास में कमी जैसी समस्याओं का सामना करती हैं। ऐसे में इंटरनेट पर अक्सर ब्रेस्ट साइज कम करने वाले योगासन की तलाश की जाती है। लेकिन सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि शरीर के किसी एक हिस्से की चर्बी को केवल एक्सरसाइज या योग से अलग से कम नहीं किया जा सकता। ब्रेस्ट का बड़ा हिस्सा फैटी टिश्यू से बना होता है, इसलिए जब पूरे शरीर का वजन कम होता है, तब कुछ लोगों में ब्रेस्ट का आकार भी कम हो सकता है।

योग शरीर को लचीला बनाने, कैलोरी खर्च बढ़ाने, तनाव कम करने, पोस्चर सुधारने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। कुछ योगासन छाती, कंधों और ऊपरी शरीर की मांसपेशियों को सक्रिय करते हैं, जिससे शरीर अधिक टोंड दिखाई दे सकता है। यदि नियमित योग के साथ संतुलित भोजन, पर्याप्त नींद और सक्रिय जीवनशैली अपनाई जाए, तो वजन नियंत्रण में रखने में मदद मिल सकती है।

यहां ऐसे योगासनों के बारे में बताया जा रहा है, जो फिटनेस, बेहतर पोस्चर और वजन प्रबंधन में सहायक हो सकते हैं। हालांकि ध्यान रखें कि केवल योग करने से किसी एक हिस्से की चर्बी कम नहीं की जा सकती। यदि आपका कुल वजन कम होता है, तो आनुवंशिकता, हार्मोन और शरीर की बनावट के आधार पर ब्रेस्ट का आकार भी कुछ हद तक कम हो सकता है। जानिए असरदार योगासन के बारे में।

विज्ञापन

2 of 8
भुजंगासन - फोटो : Amar Ujala
ब्रेस्ट साइज कम करने वाले 7 असरदार योगासन

भुजंगासन
  • कोबरा पोज के अभ्यास से छाती और कंधों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
  • यह आसन रीढ़ की हड्डी लचीली बनाता है।
  • इससे पोस्चर बेहतर होता है।
  • ऊपरी शरीर टोन दिख सकता है।


भुजंगासन करने का तरीका

स्टेप 1- पेट के बल लेट जाएं।
स्टेप 2- दोनों हथेलियां कंधों के पास रखें।
स्टेप 3- सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाएं।
स्टेप 4- 20–30 सेकंड तक रुकें।
स्टेप 5- धीरे-धीरे वापस आएं।
विज्ञापन

3 of 8
सूर्य नमस्कार - फोटो : Amar Ujala

सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार से पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है।
इससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
12 आसनों का ये सेट वजन कम करने में सहायक है।
साथ ही मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।


कैसे करें

स्टेप 1- रोज 8-12 राउंड करें।
स्टेप 2- शुरुआत धीरे करें।
स्टेप 3- सांसों का सही तालमेल रखें।

 

4 of 8
Dhanurasana - फोटो : pexel

धनुरासन 

  • इस आसन के नियमित अभ्यास से छाती खुलती है।
  • पीठ मजबूत होती है।
  • पेट और कमर की चर्बी कम करने वाली दिनचर्या में उपयोगी।
  • शरीर में लचीलापन बढ़ता है।


कैसे करें?

स्टेप 1- पेट के बल लेटें।
स्टेप 2- पैरों को मोड़कर टखनों को पकड़ें।
स्टेप 3- छाती और पैरों को ऊपर उठाएं।
स्टेप 4- 20 सेकंड तक रुकें।

विज्ञापन

5 of 8
उष्ट्रासन - फोटो : Adobe

उष्ट्रासन 

  • उष्ट्रासन से छाती की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं।
  • कंधों का तनाव कम होता है।
  • पोस्चर सुधरता है।
  • पीठ मजबूत होती है।


कैसे करें अभ्यास?

स्टेप 1-घुटनों के बल बैठें।
स्टेप 2- पीछे झुककर एड़ियों को पकड़ें।
स्टेप 3- 20 सेकंड तक रुकें।

विज्ञापन

6 of 8
प्लैंक - फोटो : इंस्टाग्राम

फलकासन 

  • इस आसन के अभ्यास से पूरे शरीर की ताकत बढ़ती है।
  • कोर मजबूत होता है।
  • कैलोरी खर्च बढ़ाने में मदद करता है।
  • हाथ और कंधे मजबूत बनते हैं।

कैसे करें अभ्यास?
 
विज्ञापन

7 of 8
अधोमुख श्वानासन - फोटो : Amar Ujala

अधोमुख श्वानासन 

  • पूरे शरीर में स्ट्रेचिंग होती है।

  • हाथ और कंधे मजबूत होते हैं।

  • ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।

  • वजन नियंत्रण में सहायक होता है।

विज्ञापन

8 of 8
त्रिकोणासन - फोटो : Adobe

त्रिकोणासन 

  • शरीर संतुलित बनता है।
  • कमर और कंधे मजबूत होते हैं।

  • मांसपेशियों में लचीलापन आता है।

  • फिटनेस बेहतर होती है।


बेहतर परिणाम के लिए अपनाएं ये टिप्स
 

  • रोज कम से कम 30-45 मिनट योग करें।

  • सप्ताह में 5-6 दिन नियमित अभ्यास करें।

  • संतुलित और प्रोटीन युक्त भोजन लें।

  • चीनी और जंक फूड कम करें।

  • पर्याप्त पानी पिएं।

  • 7-8 घंटे की नींद लें।

  • हल्की कार्डियो एक्सरसाइज भी करें।


किन लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए?
 

  • गर्भवती महिलाएं।

  • गंभीर पीठ दर्द वाले लोग।

  • हाई ब्लड प्रेशर के मरीज।

  • हाल ही में सर्जरी हुई हो।

  • किसी भी दर्द की स्थिति में प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ से सलाह लें।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें