Side Effects Of Drinking Lemon Water: नींबू पानी को स्वास्थ्य वर्धक और डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में देखा जाता है। यह वजन घटाने, पाचन सुधारने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। अक्सर लोग अपने दिन की शुरुआत सुबह खाली पेट नींबू पानी के सेवन से करते हैं। वहीं वजन कम करने के लिए लोग दिन में कई बार नींबू पानी पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके ज्यादा सेवन से कई नुकसान भी हो सकते हैं? नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद जरूर है, लेकिन किसी भी चीज़ की अति नुकसानदायक हो सकती है। संतुलन बनाए रखना और अपने शरीर की प्रतिक्रिया पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं नींबू पानी पीने के कुछ संभावित नुकसान और इसके सही तरीके से सेवन के बारे में।