फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon Gardening Tips: बारिश के मौसम में घर पर लगाएं ये पौधे, खिल उठेगा बागीचा

Wed, 28 May 2025 02:10 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

indoor Plants to Grow at Home During the Monsoon  इस बारिश, कुछ पौधे जरूर लगाएं और अपने घर को बनाएं और भी सुंदर और हेल्दी। इस लेख में ऐसे पौधों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप बारिश के मौसम में आसानी से उगा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बारिश के लिए गार्डनिंग टिप्स - फोटो : adobe
Indoor Plants to Grow at Home During the Monsoon : गर्मियों में पौधे आमतौर पर तेज धूप और अधिक तापमान के कारण पानी की कमी से पीड़ित होते हैं, जिससे वह धीमी गति से बढ़ते हैं या ध्यान न दिए जाने पर झुलस जाते हैं। हालांकि मानसून में अत्यधिक वर्षा और नमी के कारण पौधों में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। ऐसे में जहां गर्मियों में आपको ऐसे पौधे लगाने चाहिए जो कम पानी में भी खिले रहें तो वहीं मानसून में उन पौधों का रोपण करें जो ज्यादा पानी भी सोख सके। 

बारिश का मौसम न केवल ठंडक और सुकून लेकर आता है, बल्कि पौधों के विकास के लिए भी यह सबसे अनुकूल समय होता है। अगर आप अपने घर में हरियाली बढ़ाना चाहते हैं तो मानसून सीजन बागवानी शुरू करने का सबसे बेहतर समय है। मानसून का मौसम हरियाली और प्राकृतिक ताजगी का समय होता है। इस मौसम में पौधे जल्दी बढ़ते हैं और घर का माहौल भी ताजगी से भर जाता है। इस बारिश, कुछ पौधे जरूर लगाएं और अपने घर को बनाएं और भी सुंदर और हेल्दी। इस लेख में ऐसे पौधों के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आप बारिश के मौसम में आसानी से उगा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
तुलसी - फोटो : freepik
तुलसी 

तुलसी मानसून में तेजी से बढ़ती है। इसे धूप वाली जगह पर रखें और हल्की मिट्टी में लगाएं। मानसून में तुलसी का पौधा ठीक से रखने के लिए ऐसी जगह रखें जहां उसे पर्याप्त धूप मिले लेकिन तेज धूप से बचाव हो।
विज्ञापन

3 of 6
मनी प्लांट - फोटो : Adobe Stock
मनी प्लांट

बारिश में इसकी ग्रोथ काफी अच्छी होती है। इसे पानी की बोतल या गमले में उगाया जा सकता है। मनी प्लांट को सीधी बारिश, तेज हवा से बचाएं और हल्की धूप में रखें। इसे 8 से 10 इंच के गमले में लगाएं और इसमें जैविक खाद डालें। 

4 of 6
गुड़हल - फोटो : instagram
गुड़हल

बारिश में इसके रंग-बिरंगे फूल खूब खिलते हैं। यह सूर्यप्रकाश और अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी पसंद करता है। बारिश के मौसम में यह पौधा अच्छी तरह से बढ़ता है और इसमें खूब फूल खिलते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
एलोवेरा - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा

यह औषधीय गुणों से भरपूर पौधा मानसून में तेजी से बढ़ता है। कम पानी और धूप में भी रह सकता है। एलोवेरा को अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी में लगाएं और ऐसी जगह पर रखें जहां ज्यादा पानी न जमा हो। इसे पर्याप्त धूप भी मिलनी चाहिए, लेकिन सीधी तेज धूप से बचाना चाहिए, खासकर जब बारिश हो रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धनिया की पत्तियां - फोटो : Freepik.com
जड़ी-बूटी वाले पौधे

पुदीना, धनिया, हरा प्याज जैसे पौधे भी इस मौसम में खूब पनपते हैं। इन्हें आप बालकनी या खिड़की के पास छोटे गमले में लगा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें