Shardiya Navratri Fasting Tips: नवरात्रि के नौ दिनों के पर्व का समापन हो रहा है। नवरात्रि माता दुर्गा की आराधना का पर्व है। नवरात्रि के पावन दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। इस दौरान कई लोग नौ दिन का उपवास करते हैं और इन नौ दिनों में सिर्फ फलाहार करते हैं। भक्त 9 दिन के उपवास में मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। नौ दिन के उपवास को नवमी के दिन कन्या पूजन और हवन आदि के बाद खोला जाता है। इस बार भी जिन लोगों ने नौ दिन का उपवास रखा है, वह नवमी को व्रत खोलेंगे। नवरात्रि में फलाहार के बाद आप अचानक से अनाज खाते हैं या ऐसी कई खाद्य सामग्रियों का सेवन करते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है। ऐसे में नवमी को व्रत खोल रहे हैं तो तुरंत बाद कुछ चीजों का सेवन न करें। चलिए जानते हैं उपवास खोलने के तुरंत बाद क्या खाएं और क्या नहीं।