फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Celebration: ये है नवरात्रि की शॉपिंग लिस्ट, पूजा से उपवास तक में इन चीजों की होगी जरूरत

Mon, 26 Sep 2022 12:05 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
नवरात्रि की पूजन - फोटो : facebook
Navratri Celebration 2022: 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है। नौ दिन के माता रानी के इस पवित्र पर्व की तैयारियां भी की जाने लगी हैं। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना यानी कलश स्थापना की जाती है और घर के मंदिर में माता रानी को स्थापित किया जाता है। नवरात्रि में भक्त उपवास करते हैं। कुछ लोग नौ दिन का तो कुछ पहला और आखिरी दिन व्रत रखते हैं। माता का श्रृंगार, भोग, कन्या पूजन, हवन समेत नवरात्रि में कई सारे कार्य होते हैं। जिनके लिए कई सारी चीजों की भी जरूरत होती है। अगर आप भी नवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाते हैं और नवरात्रि में घटस्थापना करते हैं तो नवरात्रि की खरीदारी कर लें। नवरात्रि की पूजन सामग्री से लेकर माता के श्रृंगार और उपवास के लिए सामान की लिस्ट बना लें ताकि किसी चीज की कमी न रह जाए।
विज्ञापन

2 of 5
माता के श्रृंगार का सामान - फोटो : amar ujala
माता के श्रृंगार के सामान की लिस्ट

नवरात्रि में आप माता की प्रतिमा या कोई तस्वीर सामने रखकर उनकी पूजा करते हैं। नवरात्रि के मौके पर नवदुर्गा का श्रृंगार किया जाता है। देवी के श्रृंगार के लिए आपको माता की चुनरी, कुमकुम, लाल बिंदी, आलता, लाल चूड़ियां, सिंदूर, शीशा और मेहंदी आदि सामान की जरूरत होती है। इसकी लिस्ट बनाकर खरीदारी कर लें।

इसके अलावा माता की चौकी भी सजानी होती है। माता की चौकी के लिए लाल रंग का कपड़ा बिछाया जाता है। मोतियों या फूलों की माला पहनाई जाती है। आप लाल रंग की साड़ी भी माता दुर्गा को अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नवरात्रि में उपवास का सामान - फोटो : Self
उपवास के सामान की लिस्ट

नवरात्रि में नौ दिनों का व्रत रखें या पहला और आखिरी उपवास करें, लेकिन इसके लिए कुछ फलाहार की जरूरत होती है। नवरात्रि उपवास में आप घी से बना सात्विक भोजन कर सकते हैं। सिंघाड़े का आटा या कुट्टू का आटा, मुंगफली, मखाना, घी, आलू, लौकी, हरी मिर्च, व्रत में खाई जाने वाली सब्जी और ताजे फलों की नवरात्रि से एक दिन पहले खरीदारी कर लें।

Navratri 2022: दिल्ली की इन बाजारों से करें नवरात्रि की खरीदारी, मिलेगा त्योहार का हर सामान

4 of 5
नवरात्रि पूजा का सामान - फोटो : iStock
नवरात्रि पूजन की लिस्ट

नौ दिन के नवरात्रि उत्सव में पूजा के सामान की जरूरत होती है। अगर आप घटस्थापना कर रहे हैं, तो नवरात्रि पूजन सामग्री की लिस्ट बना लें।
  • घटस्थापना के लिए कलश
  • जौ बोने के लिए मिट्टी का पात्र,
  • जौ बोने के लिए शुद्ध साफ मिट्टी
  • जौ, अगर जौ न मिले तो गेहूं
  • गंगाजल
  • रोली
  • कलावा
  • सुपारी
  • दूर्वा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा सामग्री की लिस्ट - फोटो : iStock
  • पीतल, तांबे या स्टील का एक लौटा, जल से भरा हुआ
  • कलश को ढकने के लिए मिट्टी या तांबे का ढक्कन
  • कलश में रखने के लिए एक सिक्का
  • पीपल या आम के पत्ते
  • रेशेदार ताजा नारियल
  • हवन के लिए सूखा नारियल
  • हवन सामग्री
  • फूल
  • पान
  • रुई बत्ती
  • तिल का तेल या घी
  • दीपक जलाने के लिए दीया
  • भोग के लिए मिठाई और फल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें