फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Diet Plan: नवरात्रि के नौ दिनों में व्रत हैं तो फॉलो करें ये डाइट प्लान, वजन होगा कम

Fri, 23 Sep 2022 05:28 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नवरात्रि में करें वजन कम करने के लिए डाइट प्लान
शारदीय नवरात्रि की शुरूआत 26 सितंबर से हो रही है। नवरात्रि के नौ दिनों भक्त देवी दुर्गा की उपासना करते हैं और व्रत भी रहते हैं। व्रत करने का अलग-अलग नियम है। कुछ लोग जहां पूरे नौ दिन व्रत रहते हैं तो कुछ पहले और आखिरी के दो दिनों में ही व्रत रखते हैं। भक्ति भावना के साथ ही अगर आप वजन कम करना चाहते हैं। तो इन नौ दिनों में व्रत की मदद से अपना वजन घटा सकते हैं। इसके लिए सही डाइट को फॉलो करना जरूरी है। जिससे कि शरीर में कमजोरी और सुस्ती भी ना लगे और वजन भी आसानी से कम हो। तो चलिए जानें किस तरह की डाइट फॉलो करके वजन कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
भीगे हुए बादाम खाने के फायदे - फोटो : istock
ब्रेकफास्ट में खाएं 
अगर व्रत हैं तो भी ब्रेकफास्ट को अपने हैवी ही रखें। जिससे कि दिनभर पेट भरा हुआ सा लगे। ब्रेकफास्ट में आप रात में भिगोए ड्राई फ्रूट्स को शामिल करें। साथ में सेब और दूध को भी ब्रेकफास्ट में खाएं। इन सारी चीजों को खाने से पेट भर जाएगा। जिससे बार-बार भूख का एहसास नहीं होगा और आप कम मात्रा में खाएंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
Sabudana Khichdi
लंच में
दोपहर के खाने में शऱीर को कुछ हेल्दी दें। जैसे लंच में कुट्टू की पूरी की बजाय रोटी खाएं। साथ ही ढेर सारी सब्जियों के साथ दही लें। साबुदाने की खिचड़ी भी बेस्ट ऑप्शन होगी। खाने के बाद ग्रीन टी पिएं। ये वजन को कम करने में मदद करेगी। 

4 of 6
Detox Water
डिटॉक्स ड्रिंक
लंच से पहले शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए एक गिलास डिटॉक्स ड्रिंक को डाइट में शामिल करें। नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी को पिएं। इसके अलावा ग्रीन टी को भी शामिल कर सकते हैं। ये सारी चीजें आपको फ्रेश फील कराने में मदद करेगी।
विज्ञापन

5 of 6
मूंगफली - फोटो : iStock
शाम का नाश्ता
शाम के नाश्ते में चाय के साथ अगर कुछ तला खाने की आदत है तो इसे छोड़ दें। बाजार के पैकेट वाली चीजों को बिल्कुल ना खाएं। इसकी बजाये भुने मखाने या भुनी मूंगफली, अखरोट को डाइट में शामिल करें। इनसे पेट भी भरेगा और वजन कम होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
boiled vegetables - फोटो : Pixabay
रात का खाना
रात के खाने में बिल्कुल हल्की चीज लें। जैसे भुने हुए शकरकंद के साथ दही। या फिर सब्जियों को केवल उबालकर खाएं। इससे वजन कम होगा और सेहत भी दुरुस्त रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें