Shardiya Navratri 2024 Celebration at home : 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि माता दुर्गा को समर्पित नौ दिवसीय पर्व है, जिसमें देवी के नौ अलग अलग स्वरूपों की पूजा होती है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन देवी मां का आह्वान किया जाता है, जिसके लिए घटस्थापना की जाती है।
नवरात्रि की पूजा देश के देवी मंदिरों, शक्तिपीठों में होती है। वहीं देवी के भक्त घर पर भी नवरात्रि पूजा करते हैं, जिसके लिए घर के मंदिर में माता की पूजा के लिए घटस्थापना की जाती है। नौ दिन की पूजा के लिए पहले से कुछ तैयारियों की जरूरत होती है क्योंकि देवी मां आपके घर पर 9 दिनों के लिए वास करने आ रही होती हैं। ऐसे में अगर आप घर पर नवरात्रि पूजा करने जा रहे हैं तो तैयारियां शुरू कर दें। सबसे पहले नवरात्रि पूजा के लिए जरूरी सामान घर ले आएं। नवरात्रि की पूजा में किन चीजों की जरूरत होती है, उसकी एक सूची तैयार कर लें ताकि पूजा के वक्त किसी चीज की कमी न हो और आप कोई सामान भूले नहीं।