Navratri Decoration themes And Ideas Images: 3 अक्तूबर 2024 से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नवरात्रि के मौके पर माता दुर्गा का आगमन धरती पर अपने भक्तों के घर पर होता है। जो लोग देवी पूजा करते हैं, वह नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा का स्वागत करते हैं।
अब मां घर पर नौ दिनों के लिए आ रही हैं तो तैयारियां भी खास तरीके से होनी चाहिए। मान्यता है कि भगवान साफ सुथरी जगह पर आते हैं। इसलिए घर की साफ सफाई करें और घर के मंदिर की सजावट करें। घर पर माता की चौकी स्थापित की जाती है, जिसके लिए मां की प्रतिमा, स्थापना के लिए कलश और चौकी की सजावट के लिए कुछ सामान की जरूरत होती है। नवरात्रि के मौके पर मां के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं तो घर की सजावट के लिए कुछ आसान और भव्य तरीके अपना सकते हैं।