Gandhiji Anmol vichar :महात्मा गांधी भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और अहिंसा के प्रतीक थे। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी है। गांधी जी का जन्म 2 अक्तूबर 1869 को पोरबंदर, गुजरात में हुआ था। गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर आधारित आंदोलनों के जरिए भारत को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें 'राष्ट्रपिता' के रूप में भी सम्मानित किया जाता है।
मोहनदास करमचंद गांधी को 'महात्मा' और 'बापू' भी कहा जाता है। 'महात्मा' का अर्थ होता है "महान आत्मा। गांधी जी को महात्मा का उपाधि उनके निस्वार्थ सेवा, उच्च नैतिक मूल्यों और भारत की आजादी के संघर्ष में योगदान के लिए दी गई। वहीं भारत में बापू "पिता," को कहा जाता है। उन्होंने भारत के लोगों को स्वतंत्रता के लिए एकजुट किया और एक पिता की तरह देशवासियों का मार्गदर्शन किया।
हर साल 2 अक्तूबर को उनका जन्म दिवस 'गांधी जयंती' के रूप में मनाया जाता है, ताकि उनके अहिंसा, सत्य और सामाजिक न्याय के संदेश को याद किया जा सके। इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।