Shardiya Navratri 2023 Durga Ashtami Wishes: 15 अक्तूबर 2023 से शुरु हुए शारदीय नवरात्रि के पर्व का समापन होने जा रहा है। 22 अक्तूबर को दुर्गा अष्टमी मनाई जा रही है। इसके बाद 23 अक्तूबर को महानवमी होगी, इस दिन 9 दिवसीय पर्व के मौके पर उपवास करने वाले अपना व्रत खोलते हैं। नवरात्रि के आठवें दिन को महाअष्टमी या दुर्गा अष्टमी कहते हैं। नवरात्रि में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। दुर्गा अष्टमी माता दुर्गा की आठवीं शक्ति मां महागौरी की उपासना का दिन है। महागौरी भगवान गणेश की माता हैं। इस दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। वैसे तो महानवमी के दिन भी कन्या पूजन करके उपवास खोला जा सकता है लेकिन मान्यता है कि महाअष्टमी पर कन्या पूजन से माता गौरी विशेष कृपा बरसती है।
नवरात्रि का पहला और आखिरी उपवास करने वाले दुर्गा अष्टमी के दिन व्रत रखते हैं। आप भी दुर्गा अष्टमी का उपवास हैं या कन्या पूजन कर रहे हैं तो दिन की शुरुआत शुभचिंतकों और करीबियों को शुभकामनाएं देकर करें। यहां दुर्गा अष्टमी के शुभ संदेश दिए जा रहे हैं, जिसे आप व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं।